✕

होम / ऑटोमोबाइल / लॉन्च के लिए तैयार Royal Enfield की पहली ई-बाइक, कंपनी ने जारी किया टीजर 

लॉन्च के लिए तैयार Royal Enfield की पहली ई-बाइक, कंपनी ने जारी किया टीजर 

नवंबर 2024 को EICMA 2024 में रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश कर सकती है. इस ईवी का ग्राहकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की बाइक्स के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ रही है, खासकर लोग ई-बाइक्स लेना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ऐसे में अब रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है. लोगों को काफी समय से इसका इंतजार था, अब कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक को पब्लिक अनवील से पहले ही टीज किया है. कंपनी द्वादा जारी इस टीजर से पता चलता है कि कंपनी की ईवी कैसी दिखेगी. तो आइए जानते हैं ये बाइक कैसी होगी और इसमें क्या खास है?

कब लॉन्च होगी बाइक?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 4 नवंबर 2024 को EICMA 2024 मोटर शो में कंपनी अपनी नई ई-बाइक को पेश करने  जा रही है.  इसका डिजाइन रॉयल एनफील्ड क्लासिक रेंज की मोटरसाइकिल से इंस्पायर लगता है. हालांकि, अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के टेल सेक्शन में कोई रियर सीट के साथ बॉबर जैसा डिजाइन दिया गया है. टीजर मे रॉयल एनफील्ड ने अपकमिंग ईवी के बारे में कोई खास जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए यह संभावना है कि E4 नवंबर को कंपनी केवल मोटरसाइकिल को प्रोटोटाइप प्लेटफॉर्म के रूप में प्रदर्शित करेगी. प्रोडक्शन मॉडल बाद में अनवील किया जाएगा. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि ये ई-बाइक फ्लाइंग फी के नाम से आएगी. 

ई-बाइक की खासियत और कीमत
अन्य मोटरसाइकिल निर्माताओं की तरह रॉयल एनफील्ड की ई-मोटरसाइकिलें बहुत ज्यादा एडवांस फीचर्स से लैस नहीं होंगी, लेकिन फिर भी अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक में हिमालयन 450 की तरह फुल-कलर TFT (Thin Film Transistor) देखने को मिल सकता है. इसकी खासियत से होगी कि ये बाइक रेट्रो मॉर्डन डिजाइन को फॉलो करेगी. इसके अलावा यह ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, मल्टीपल राइडिंग मोड आदि जैसे कुछ एडवांस टेक फीचर्स से लैस हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैटरी पैक की उच्च लागत और ईवी की प्रीमियम पोजिशनिंग को देखते हुए यह ई-बाइक रॉयल एनफील्ड के पूरे पोर्टफोलियो में सबसे कीमती बाइक होगी. कंपनी की अब तक कि सबसे महंगी बाइक  Shotgun 650 की एक्स शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये है. ऐसे में इस नई ई-बाइक की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें-दिवाली से पहले ऑल टाइम हाई पर पहुंची सोने की कीमत, चांदी के भी बढ़े इतने भाव!
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago