✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tata Motors की इन दो कारों को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, बड़ों के साथ बच्चे के लिए भी सुरक्षित!

Tata Motors की इन दो कारों को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, बड़ों के साथ बच्चे के लिए भी सुरक्षित!

भारत में सेफ्टी के मामले में Tata Motors सबसे आगे है. इस कंपनी की हर गाड़ी सेफ्टी में नंबर एक है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आपके पास भी टाटा कर्व (Tata curvv) है या आप इस कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, भारत एनकैप (Bharat NCAP) सेफ्टी क्रैश टेस्ट में टाटा कर्व को 5 स्टार रेटिंग मिली है. बता दें, सेफ्टी के मामले में टाटा का कोई मुकाबला नहीं है. इस साल अगस्त में ही टाटा कर्व ईवी और टाटा कर्व को लॉन्च किया था. अपने डिजाइन की वजह से यह ग्राहकों को खूब पसंद भी आ रही है. तो आइए जानते हैं इस कार में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स हैं और इसकी कीमत क्या है?

Tata Curvv को मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
Global NCAP के बाद अब Bharat NCAP ने टाटा मोटर्स गाड़ियों का सेफ्टी क्रैश किया है. टाटा मोटर्स की Tata Curvv और Tata Curvv EV को सेफ्टी के लिहाज से 5 स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही ऑक्यूपेंट्स प्रोटेक्शन में टाटा कर्व को 5 स्टार रेटिंग मिली है. टाटा कर्व को फ्रंट और साइड से सेफ्टी टेस्ट किया गया है. Bharat NCAP की क्रैश रिपोर्ट में एडल्ट प्रोटेक्शन में कर्व को 32 में से 29.50 अंक मिले हैं, जबकि चाइल्ड प्रोटेक्शन में 49 में से 43.66 अंक मिले हैं, जिसके बाद इस कार को सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है. 

Tata Curvv पेट्रोल में इन सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल
Bharat NCAP की क्रैश रिपोर्ट में Tata Curvv पेट्रोल की कीमत 9 लाख रुपये से लेकर 19 लाख तक है. इस कार को 5 स्टार रेटिंग मिली है. चाइल्ड और एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस कार को 5-5 स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट सेफ्टी में इस कार को 32 में से 30.81 अंक मिले हैं. चाइल्ड सेफ्टी में 49 अंकों में से 44.83 अंक मिले हैं. इस कार के क्रैश टेस्ट के दौरान फ्रंटल एयरबैग, साइड हेड एयरबैग, साइड चेस्ट एयरबैग, रियर में ISOFIX, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है.
 
Tata Curvv EV में इन सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल
Tata Curvv EV की कीमत 17.49 रुपये से लेकर 21.99 रुपये तक जाती है. इसमें सेफ्टी के लिए एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है. इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, Level-2 ADAS, फोर्टिफाइड बॉडी स्‍ट्रक्‍चर, थ्री पाइंट सीटबेल्‍ट, डिस्क ब्रेक 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है. CURVV EV में 18 इंच के टायर्स दिए हैं, जोकि बेस्ट माने जाते हैं. बड़े साइ वाले टायर्स की मदद से रोड पर बेहतर ग्रिप बनती है. इसमें 5 वेरिएंट मिलेंगे. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago