✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारतीय मार्किट में ये दो दिग्गज कंपनी जल्द लॉन्च करेंगी अपनी नई सेडान, जानिए कितनी होगी कीमत?

भारतीय मार्किट में ये दो दिग्गज कंपनी जल्द लॉन्च करेंगी अपनी नई सेडान, जानिए कितनी होगी कीमत?

Maruti Suzuki और Honda Motor भारतीय बाजार में नई सेडान के लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं. मारूति सुजुकी अपनी डिजायर फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़ा बदलाव करने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप आने वाले कुछ महीनों में नई सेडान कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) और होंडा मोटर (Honda Motor) भारतीय ग्राहकों के लिए जल्द ही अपने सबसे ज्यादा पॉपुलर सेडान मॉडल के अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने जा रही है. इनमें मारुति सुजुकी की टॉप सेलिंग सेडान डिजायर और होंडा की पॉपुलर सेडान अमेज के अपडेटेड वर्जन शामिल हैं. तो आइए जानते हैं इन दोनों अपडेटेड वर्जन कारों में आपको क्या फीचर्स मिलेंगे और इनकी कीमत क्या होगी?

इतनी होगी कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारूति सुजुकी डिजायर और होंडा अमेज, इन दोनों अपडेटेड सेडान की मार्केट में कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी. इन दोनों कंपनियों ने अपनी सेडान में कुछ बदलाव किए हैं और अब ये दोनों सेडान आने वाले कुछ महीनों में भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएंगी. 

नई Maruti Suzuki Dzire में मिलेंगे ये फीचर्स
देश में सबसे ज्यादा कार की बिक्री करने वाली कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर सेडान डिजायर के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. बता दें, अपडेटेड मारुति सुजुकी डिजायर को कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है, जिससे इसके कई फीचर्स का खुलासा हो गया है. इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इसके अलावा, अपडेटेड मारुति डिजायर में सेगमेंट का पहला सिंगल-पेन सनरूफ भी दिया जाएगा. इसमें पावरट्रेन के तौर पर कार में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 80bhp की अधिकतम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

नई Honda Amaze में ये हुए बदलाव
अपडेटेड होंडा अमेज को कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है. डिजाइन के तौर पर अपडेटेड अमेज में नया टेललाइट, अपडेटेड केबिन, ट्विन डिजिटल स्क्रीन सेटअप, सनरूफ के अलावा सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है. पावरट्रेन के तौर पर कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 89bhp की अधिकतम पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. बता दें, मार्केट में अपडेटेड होंडा अमेज का मुकाबला हुंडई ऑरा और मारुति सुजुकी डिजायर से होगा.

इसे भी पढ़ें-श्रमिकों को मिलेंगे रोजगार के अधिक अवसर, सरकार ने ई-श्रम पोर्टल को लेकर की ये घोषणा


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago