✕

होम / ऑटोमोबाइल / दिवाली से पहले आए इन कारों के Limited Edition, ग्राहकों को होगा इतना फायदा

दिवाली से पहले आए इन कारों के Limited Edition, ग्राहकों को होगा इतना फायदा

त्यौहारी सीजन में Maruti से लेकर Toyota ने ग्राहकों के लिए कुछ खास एडिशन लॉन्‍च किए हैं. इन लिमिटिड एडिशन्स पर ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी दिवाली पर कोई नई गाड़ी लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, इस फेस्टिव सीजन में भारतीय बाजार में वाहन निर्माता कंपनियों की ओर से बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ कारों के लिमिटिड एडिशन (Limited Edition) लॉन्‍च किए गए हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को कई बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं किस कंपनी ने कौन-सी कार के खास एडिशन लॉन्‍च किए हैं और कब तक इनकी बिक्री होगी?

टोयोटा ने लॉन्च किया ये एडिशन 
टोयोटा की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Toyota Rumion का Limited Festival Edition भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है. इसकी कीमत 10 लाख से 13 लाख रुपये के बीच है. इस एडिशन में कंपनी नौ Accessories को ऑफर कर रही है, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा. इसमें कंपनी की ओर से Back Door Garnish, Mud Flaps, Rear Bumper Garnish, Deluxe Carpet Mat (RHD), Head Lamp Garnish, Number Plate Garnish, Door Visor - Chrome, Roof Edge Spoiler, Body Side Molding Garnish Finish को दिया जा रहा है, जिनकी कीमत 20 हजार रुपये से ज्‍यादा है. इसके अलावा टोयोटा ने अपनी Fortuner, Urban Cruiser Hyryder, Glanza और Innova Hycross को सिग्‍नेचर एडिशन के साथ ऑफर किया है. इन सभी कारों के खास एडिशन में भी कई एक्‍सेसरीज को दिया जा रहा है. 

महिंद्रा की स्कॉर्पियो क्लासिक का खास एडिशन
महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो क्‍लासिक के खास एडिशन के तौर पर Boss Edition को Festive Season के दौरान लॉन्‍च किया गया है, जिसमें ब्‍लैक थीम के साथ कुछ एक्‍सेसरीज को दिया जा रहा है. जिनमें ब्‍लैक सीट अपहोल्‍स्‍ट्री, कई पार्ट्स पर डार्क क्रोम, रियर व्‍यू कैमरा, ड्यूल टोन फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स को दिया जा रहा है. इसमें भी आपको हजारों रुपये की बचत होगी. इसकी कीमत 17.42 लाख रुपये है. 

मारुति बलेनो रिगल एडिशन
मारुति की ओर से हैचबैक कार के तौर पर बलेनो को ऑफर किया जाता है. कंपनी की ओर से फेस्टिव सीजन के दौरान इस कार को रिगल एडिशन (Regal Edition) के साथ लॉन्‍च किया है, जिसमें कई एक्‍सेसरीज को फ्री दिया जा रहा है. कार के अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग एक्‍सेसरीज ऑफर की जा रही हैं, जिन कीमत 45 हजार रुपये से शुरू होकर 60 हजार रुपये तक जाती है, लेकिन इनको कॉम्‍प्‍लीमेंट्री तौर पर दिया जा रहा है. खास एडिशन में मिलने वाली एक्‍सेसरीज में अंडरबॉडी स्‍पॉयलर, प्रीमियम सीट कवर, थ्रीडी मैट, बॉडी साइड मोल्‍डिंग, मड फ्लैप, थ्रीडी बूट मैट, क्रोम गार्निश, इंटीरियर स्‍टाइलिंग किट, वैक्‍यूम क्‍लीनर, फॉग लैंप, बॉडी कवर, नेक्‍सा कुशन, डोर वाइजर, प्रोटेक्‍टिव सिल गार्ड, एयर इनफ्लेटर, विंडो कर्टेन, लोगो प्रोजेक्‍टर लैंप जैसी एक्‍सेसरीज शामिल हैं. इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है. इसके अलावा मारुति ने प्रीमियम एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली ग्रैंड विटारा का डोमिनियन को भी पेश किया है. इस एडिशन में साइड स्टेप, डोर वाइजर और फ्रंट और रियर स्किड प्लेट जैसे नए एक्सटीरियर एक्सेसरीज दी जा रही है. वहीं, इंटीरियर के रूप में D मैट, सीट कवर और कुशन जैसी एक्सेसरीज दी जा रही हैं. इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है. 

31 अक्टूबर तक मिलेंगे ही लिमिटिड एडिशन
मारुति, महिंद्रा, टोयोटा की ओर से ऑफर किए गए लिमिटिड एडिशन को सिर्फ दिवाली के दौरान ही बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया गया है. ऐसे में खास एडिशन वाली कारों को 31 October 2024 तक ही खरीदा जा सकता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago