✕

होम / ऑटोमोबाइल / Honda ने भारत में लॉन्च की पहली 300cc फ्लेक्स-फ्यूल बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Honda ने भारत में लॉन्च की पहली 300cc फ्लेक्स-फ्यूल बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

होंडा ने भारतीय बाजार में CB300F के फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट को मार्केट में पेश किया है. होंडा भारत से पहले ये बाइक ब्राजील में भी लॉन्च कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आधिकारिक तौर पर नई CB300F फ्लेक्स-फ्यूल बाइक (Flex-Fuel Bike) लॉन्च की है, जो भारत की पहली 300 सीसी फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकल है. कंपनी ने इस बाइक के लॉन्च के साथ ही इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है. खरीदार अब होंडा के बिगविंग डीलरशिप पर 2024 होंडा CB300F फ्लेक्स-फ्यूल को बुक कर सकते हैं और इसकी कीमत 1.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.  

भारत की पहली Flex-Fuel बाइक

भारत में होंडा से पहले टीवीएस मोटर कंपनी भारत में फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च कर चुकी है. टीवीएस Apache RTR 200 Fi E100 ये देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल टू-व्हीलर है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को लॉन्च तो किया है, लेकिन ये बाइक मार्केट में सेल होने के लिए नहीं आ पाई थी. इसके पीछे की वजह है कि भारत में उस समय फ्लेक्स फ्यूल स्टेशन्स की कमी थी. वहीं होंडा ने भी अभी तक CB300F फ्लेक्स फ्यूल की डिलीवरी टाइमलाइन को शेयर नहीं किया है.

Honda CB300F की पावर

होंडा CB300F फ्लेक्स-फ्यूल में 293.52 cc, ऑयल-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर PGM-FI इंजन लगा है. इस फ्लेक्स-फ्यूल में 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी गैसोलीन मिला है. होंडा की बाइक में लगे इस इंजन से 24.5 bhp की पावर मिलती है और 25.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है. इस इंजन के साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स भी जुड़ा हुआ है. होंडा की बाइक में स्लिपर क्लच भी जुड़ा हुआ मिलता है.

Honda की नई बाइक के फीचर्स

होंडा का ये मॉडल भारतीय बाजार में बिक रहा है. लेकिन अब होंडा ने इसे फ्लेक्स-फ्यूल के ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश किया है. इस बाइक में दोनों तरह डिस्क ब्रेक्स लगाए गए हैं. मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS भी लगा है. होंडा ने विजिबिलिटी इंप्रूव करने के लिए बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम लगाया है. बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी लगा है. इस फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल में एथेनॉल इंडिकेटर भी दिया गया है, जो कि 85 फीसदी ईंधन की खपत हो जाने पर राइडर को फ्यूल क्वालिटी के बारे में जानकारी देता है.

फ्लेक्स फ्यूल क्या है?

फ्लेक्स ईंधन, गैसोलीन (Gasoline) और मेथनॉल (Methanol) या इथेनॉल (Ethanol) के मिश्रण से बना एक वैकल्पिक ईंधन है. फ्लेक्स-फ्यूल वाहन वे होते हैं जिनमें एक से अधिक प्रकार के ईंधन पर चलने के लिए तैयार किए गए आंतरिक दहन इंजन होते हैं. यानी इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले फ्यूल में 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होगा. यह तकनीक नई नहीं है. फ्लेक्स ईंधन को पहली बार 1990 के दशक की शुरुआत में विकसित किया गया था. कार बाइबिल के मुताबिक 1994 में बड़े पैमाने पर उत्पादित फोर्ड टॉरस में इस्तेमाल किया गया था. वहीं 2017 तक, सड़क पर लगभग 21 मिलियन फ्लेक्स-फ्यूल वाहन थे.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago