✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस महीने लॉन्च होने वाली हैं ये कारें, फीचर्स से लेकर प्राइज़ तक जानें सबकुछ 

इस महीने लॉन्च होने वाली हैं ये कारें, फीचर्स से लेकर प्राइज़ तक जानें सबकुछ 

हुंडई से लेकर महिंद्रा तक अपनी नई कारें बाजार में उतारने को तैयार हैं. महिंद्रा एक-दो नहीं बल्कि 5 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अगस्त में आपको कई ऑप्शन मिलने वाले हैं. हुंडई से लेकर महिंद्रा तक अपनी नई कारें बाजार में उतारने को तैयार हैं. महिंद्रा एक-दो नहीं बल्कि 5 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा भी कई कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए पुरानी गाड़ियों को बिल्कुल नए रूप में पेश करने जा रही हैं यानी कि फेसलिफ्ट.

Hyundai Tucson 2022
अगस्त में सबसे पहले हुंडई की टकसन 2022 लॉन्च हो सकती है. SUV सेगमेंट में आने वाली टकसन की एक्सपेक्टेड लॉन्चिंग डेट 4 अगस्त है. हालांकि, इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. टकसन 1999 cc के दमदार इंजन और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ बाजार में आएगी. Hyundai Tucson 2022 में पेट्रोल-डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. कंपनी ने इस फोर्थ जनरेशन SUV में सेफ्टी फीचर्स पर काफी काम किया है. इसके अलावा, नई टकसन के इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिलेंगे. इसकी कीमत 25 लाख के आसपास हो सकती है.

Mahindra eKUV100
Mahindra eKUV100 भी अगस्त में लॉन्च हो सकती है. माना जा रहा है कि कंपनी 4 अगस्त को अपनी इस इलेक्ट्रिक गाड़ी को बाजार में उतार सकती है. इस कार में 15.9kWh Liquid-Cooled Battery लगाई गई है. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर eKUV100 147 किमी चल सकती है. इसमें आपको कनेक्टेड कार टेक फीचर भी मिलता है, जो आपको कार में बैठने से पहले ही AC का तापमान सेट करने देता है. कीमत की बात करें, इसकी शुरुआती प्राइज 8.25 लाख रुपए हो सकती है. इसके अलावा, कंपनी चार अन्य इलेक्ट्रिक SUV भी लॉन्च कर सकती है, जिसमें एक नाम महिंद्रा XUV700 EV भी हो सकता है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder
अर्बन क्रूजर हाई राइडर 16 अगस्त को लॉन्च हो सकती है. टोयोटा ने अपनी इस लेटेस्ट हाइब्रिड SUV को मारुति सुजुकी के साथ मिलकर तैयार किया है. इसमें आपको 1462-1490 cc का दमदार इंजन मिलेगा, जो 122 से 135 Nm टार्क जनरेट करता है. अर्बन क्रूजर हाई राइडर मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी. इस 5 सीटर गाड़ी की कीमत 10 से 16 लाख हो सकती है.

Hyundai Kona Electric 2022
Hyundai Kona Electric 2022 के 15 अगस्त को लॉन्च होने की संभावना है. 23.75 लाख कीमत से शुरू होने वाली ये कार दो बैटरी पैक 64kWh और 39.2kWh में आएगी. कंपनी का दावा है कि Kona Electric बैटरी के हिसाब से सिंगल चार्ज पर 484 और 305 किमी का सफ़र तय कर सकती है. Hyundai का यह भी कहना है कि दोनों बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक 47 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. इस कार में आपको 10.25-inch Touchscreen Infotainment System मिलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago