✕

होम / ऑटोमोबाइल / TOYOTA ने शुरू की अपनी इस कार की बुकिंग, जानिए कितने एमाउंट से हो सकती कार बुक 

TOYOTA ने शुरू की अपनी इस कार की बुकिंग, जानिए कितने एमाउंट से हो सकती कार बुक 

इस कार की बुकिंग डीलरशिप या ऑनलाइन जरिए से भी की जा सकती है, कंपनी का कहना है कि उसने इस MPV में कई तरह के बदलाव किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वर्ष 2023 में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी एमपीवी को एक बार फिर लॉन्‍च कर दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को कहा उसने अपनी MPV (बहुउद्देश्यीय वाहन) इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी ने अब इस मॉडल को 2.4-लीटर डीजल पावरट्रेन के साथ लॉन्‍च किया है, जो 4 ट्रिम्स में फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है.

कंपनी ने क्‍या दी जानकारी 
इनोक क्रिस्‍टा बनाने वाली कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर के अनुसार इसे कोई भी ग्राहक कंपनी डीलरशिप या ऑनलाइन पेमेंट के जरिए 50,000 रुपये में बुक कर सकता हैं. नई इनोवा क्रिस्टा के लिए बुकिंग की शुरुआत इनोवा हाईक्रॉस गैसोलीन और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में उपलब्ध फीचर के लॉन्च के साथ हुई है. इस कार का 2.4-लीटर डीजल इंजन है जो 148 bhp और 360 Nm का पीक टॉर्क विकसित करता है. इसे केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है और इसमें ईको और पावर ड्राइव मोड मिलते हैं. Innova Crysta को Toyota Innova HyCross के साथ बेचा जाएगा जो पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्पों के साथ मौजूद रहेगी.


क्‍या बोले कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग, अतुल सूद ने इस मौके पर कहा कि भारत में आइकोनिक इनोवा को हमने 2005 में लॉन्च किया था तब से लेकर आज तक इस कार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्‍होंने कहा कि नई इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हाईक्रॉस , अब बुकिंग के लिए डीलरों और ऑनलाइन पर उपलब्ध है, उन्‍होंने कहा कि हमें यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमारे ग्राहक, जो अपनी पसंदीदा इनोवा की आकांक्षा रखते हैं, के पास अपनी ड्राइव का आनंद लेने के लिए कई पावरट्रेन का विकल्प है.

क्‍या नया है इस कार में 
Innova Crysta 2023 के कई पार्ट्स को फिर से डिजाइन किया गया है. इसमें डिज़ाइन की गई ग्रिल (grille) और एक मस्कुलर बम्पर (muscular bumper) के साथ एक संशोधित फ्रंट फेसिया (front fascia) शामिल है. कंपनी ने कार की फॉगलैंप्स को भी अपडेट किया है और इसमें नई क्रोम गार्निशिंग भी की है। Toyota Innova Crysta को चार वेरिएंट्स: G, GX, VX और ZX में पेश किया जाएगा और ये टॉप-स्पेक ट्रिम फीचर्स से लैस होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago