✕

होम / बिजनेस / IPL देखने के लिए Anand Mahindra को चाहिए ऐसा सोफा, कहा- मुझे इसकी जरूरत

IPL देखने के लिए Anand Mahindra को चाहिए ऐसा सोफा, कहा- मुझे इसकी जरूरत

दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प पोस्ट करते रहते हैं, जो वायरल हो जाता है. इस बार भी उन्होंने कुछ स्पेशल शेयर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार जोरों पर है और आम आदमी से लेकर अरबपति तक इनका लुत्फ उठा रहे हैं. भारतीय अरबपति आनंद महिंद्रा भी क्रिकेट प्रेमी हैं और उन्हें आईपीएल मैच आराम से देखने के लिए एक खास सोफे की तलाश है. महिंद्रा चेयरमैन ने अपने ट्विटर हैंडल से इस सोफे की तस्वीर शेयर की है और कहा है कि IPL Match देखने के लिए ये परफेक्ट है.

आनंद महिंद्रा ने शेयर की सोफे की तस्वीर

देश के दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले कारोबारियों में गिने जाते हैं. वह आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प पोस्ट करते रहते हैं, जो वायरल हो जाता है. इस बार भी उन्होंने कुछ खास पोस्ट शेयर किया है. इस एक्स पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने एक सोफे की तस्वीर शेयर की है, जो एक कंगारू की थीम पर बना हुआ है. ये देखने में बेहद ही आकर्षक लग रहा है और इसकी डिजाइन महिंद्रा चेयरमैन को खासी पसंद आई है.

 

ये एक संडे सोफा है...

आनंद महिंद्रा ने ने इस सोफे की तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये एक Sunday Sofa है जिसकी मुझे जरूरत है.' उन्होंने आगे लिखा कि फिलहाल जारी IPL मैचों को देखने के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट है. उनके द्वारा पोस्ट की गई इस सोफे की तस्वीर को अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. और 19000 से ज्यादा लाइक मिले हैं. सोशल मीडिया पर वायरल उनकी इस पोस्ट पर एक्स (X) यूजर्स भी अलग-अलग डिजाइन के सोफे की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

आनंद महिंद्रा द्वारा एक्स (X) पर किए गए पोस्ट तेजी से वायरल होते हैं और कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ है. महिंद्रा ग्रुप के मालिक द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले पोस्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो मोटिवेशन और इनोवेटिव होते हैं. कुछ ऐसा ही इनोवेशंस उनकी नई पोस्ट में नजर आ रहा है और इसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. आनंद महिंद्रा की पोस्ट पर हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं.

1 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं फॉलो 

सोशल मीडिया पर वायरल उनकी इस पोस्ट पर एक्स यूजर्स भी अलग-अलग डिजाइन के सोफे की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं. महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन के हर सोशल मीडिया पोस्ट की तरह ये तस्वीर भी इंटरनेट पर छा चुकी है. गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा के एक्स पर अपनी पोस्ट के लिए हिट हैं, उन्हें इस प्लेटफॉर्म पर 1.1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

10 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

17 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

17 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

18 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

18 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

17 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

16 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

10 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

17 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

20 hours ago