✕

होम / ऑटोमोबाइल / इन 5 स्कूटर्स का जलवा कायम, मई में इतना पहुंचा सेल्स फिगर

इन 5 स्कूटर्स का जलवा कायम, मई में इतना पहुंचा सेल्स फिगर

मई की बात करें, तो एक कंपनी के स्कूटर ने धमाकेदार सेल दर्ज की है. हम बात कर रहे हैं होंडा एक्टिवा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

2व्हीलर्स के बाज़ार में काफी कड़ा कॉम्पीटिशन है. हर थोड़े समय में कोई न कोई नया स्कूटर मार्केट में आ ही जाता है. पिछले महीने यानी मई की बात करें, तो एक कंपनी के स्कूटर ने धमाकेदार सेल दर्ज की है. हम बात कर रहे हैं होंडा एक्टिवा की. तमाम प्रतियोगियों के बावजूद कंपनी का जलवा कायम है.

Honda Activa
होंडा एक्टिवा के सेल्स फिगर पर नज़र डालने पर पता चलता है कि मई 2022 को होंडा एक्टिवा (110 और 125cc) की 1,49,407 यूनिट बिकी हैं. हालांकि, ये आंकड़ा अप्रैल से थोड़ा सा कम है, तब एक्टिवा की 1,63,357 बिकी थीं. फिर भी बाकियों को एक्टिवा ने बहुत पीछे छोड़ दिया है.

TVS Jupiter
दूसरे स्थान पर रहा TVS Jupiter, जिसकी मई में 59,613 यूनिट बिकीं. जुपिटर की बिक्री भी अप्रैल के मुकाबले कुछ कम रही. अप्रैल में कंपनी ने 60,957 यूनिट बेचीं थीं.

Suzuki Access 125cc
तीसरे नंबर पर है सुजुकी एक्सेस. 125cc इंजन वाला यह स्कूटर मई में ग्राहकों के लिए तीसरे बेस्ट विकल्प के तौर पर सामने आया. इस महीने कंपनी ने 35,709 यूनिट बेचीं. कंपनी के लिए खास बात ये रही कि सेल्स का आंकड़ा अप्रैल के मुकाबले बेहतर हुआ है. अप्रैल में 32,932 यूनिट बिकी थीं.

TVS NTorq 125
टीवीएस कंपनी का NTorq 125 मई में बिक्री के मामले में चौथे नंबर पर रहा. इस महीने में कंपनी ने NTorq 125 की 26,005 यूनिट बेचने में सफलता हासिल की. यह आंकड़ा अप्रैल की तुलना में 2.9 फीसदी ज्यादा रहा. अप्रैल में 25,267 यूनिट बिकी थीं.

Honda Dio:
होंडा डियो की इस साल मई में 20,497 यूनिट बिकीं. ओवरऑल देखा जाए तो मजबूत लुक देने वाला ये स्कूटर लोगों की नज़रों में उतना नहीं चढ़ पाया, जितनी कंपनी को उम्मीद थी, फिर भी अप्रैल के मुकाबले मई के सेल्स फिगर होंडा के लिए कुछ राहत भरे हैं. अप्रैल में कम्पनी Dio की 16,033 यूनिट ही बेच पाई थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago