होम / ऑटोमोबाइल / तमाम खूबियों से लबरेज नई ब्रेजा के लिए मुश्किल भरी होगी राह

तमाम खूबियों से लबरेज नई ब्रेजा के लिए मुश्किल भरी होगी राह

मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा 30 जून को लॉन्च हो सकती है. माना जा रहा है कि Hyundai भी जल्द ही वेन्यु का फेस लिफ्ट बाजार में उतारने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मारुति सुजुकी की नई ब्रेजा 30 जून को लॉन्च हो सकती है. माना जा रहा है कि Hyundai भी जल्द ही वेन्यु का फेस लिफ्ट बाजार में उतारने वाली है. वेन्यु को पहले से ही काफी पसंद किया गया है, ऐसे में फेसलिफ्ट से कंपनी को सेल बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, मारुति के लिए ब्रेजा के दम पर मार्केट पर पकड़ बनाना पहले जितना आसान नहीं होगा. बता दें कि मारुति कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बाकी कंपनियों से काफी पिछड़ती जा रही है, इसीलिए वो ब्रेजा को नए रूप में लेकर आ रही है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी सारे कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके साथ ही सेफ्टी पर भी कंपनी ने ख़ासा ध्यान दिया है.

हैचबैक कारों में जलवा

हैचबैक कारों में मारुति का जलवा रहा है, लेकिन अब लोगों को कॉम्पैक्ट SUV ज्यादा आकर्षित कर रही हैं. इसलिए मारुति ने लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नई ब्रेजा तैयार की है. मारुति ने ब्रेजा को पहली बार 2016 में लॉन्च किया था, और थोड़े से समय में ही ये कॉम्पैक्ट SUV बाजार में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थी. इसकी एक वजह ये भी थी कि उस वक्त इस सेगमेंट में उसे टक्कर देने वाले ज्यादा नहीं थे. हालांकि, अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है.

पिछले साल बिकीं थीं इतनी ब्रेजा

2018 में टाटा नेक्सन और 2019 में जब वेन्यू का इस सेगमेंट में प्रवेश हुआ, तो मारुति के लिए चिंता बढ़ी, लेकिन इसके बावजूद बाजार पर कंपनी की पकड़ ढीली नहीं हुई. जनवरी 2020 तक घरेलू बाजार में 5 लाख ब्रेजा बिक चुकी थीं और दिसंबर 2021 तक सात लाख गाड़ियां बिकीं. मारुति इसी फिगर को ध्यान में रखते हुए आश्वस्त है कि नई ब्रेजा भीड़ में अलग साबित होगी.

इनसे मिलेगी कड़ी टक्कर

अब कंपनी की यह उम्मीद पूरी होती है या नहीं, ये तो अगले कुछ महीनों में पता चल जाएगा. लेकिन इतना ज़रूर है कि ब्रेजा के लिए राह पहले जैसी नहीं होगी, क्योंकि अब यह सेगमेंट भीड़ भरा है. निसान मैग्नाइट, रैनो काइगर, वेन्यु फेसलिफ्ट, सोनेट, नेक्सन से उसी कड़ी टक्कर मिलेगी. किआ की सोनेट तमाम लेटेस्ट फीचर से लोडेड है, इसका फेसलिफ्ट भी आ चुका है. इसी तरह नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाजार में है, जिसे पसंद किया जा रहा है. सेफ्टी के मामले में नेक्सन खुद को सबसे बेहतर साबित कर रही है. लिहाजा, ये कहना गलत नहीं होगा कि किआ, टाटा और Hyundai मारुति का खेल बिगाड़ सकती हैं. ब्रेजा के साथ एक समस्या ये भी है कि इसमें केवल 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है. जबकि पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों को देखते हुए डीजल कारों पर शिफ्ट देखने को मिल सकता है.

मिल सकते हैं ये फीचर्स

नई ब्रेजा में अग्रेसिव फ्रंट-रियर लुक, नई फ्रंट ग्रिल, ट्विन पॉड प्रोजेक्टर हेडलैंप, पहले से बेहतर बंपर और अलॉय व्हील, आकर्षक इंटीरियर के साथ ही 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा, इलेक्ट्रिक सनरूफ भी नई ब्रेजा में देखने को मिल सकता है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि मारुति सेफ्टी का हवाला देते हुए अब तक सनरूफ से इंकार करती रही है, मगर अब उसे कस्टमर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा है. नई Brezza में हेडअप डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स भी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

19 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

20 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

21 hours ago