✕

होम / ऑटोमोबाइल / इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में लंबी छलांग की तैयारी में TATA, सेट किया टार्गेट

इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में लंबी छलांग की तैयारी में TATA, सेट किया टार्गेट

टाटा ने यह भी स्पष्ट किया है कि सेल्स फिगर बढ़ाने की दौड़ में सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में टाटा अपने पैर मजबूती से जमा रही है. कंपनी की योजना 2023-24 तक अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री में 5 गुना इजाफा करने की है. कंपनी ने इसके लिए खास रणनीति तैयार की है. टाटा ने यह भी स्पष्ट किया है कि सेल्स फिगर बढ़ाने की दौड़ में सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सुरक्षा के लिहाज से टाटा की गाड़ियों को सबसे बेस्ट माना जाता है. यह भी एक वजह है कि बीते कुछ समय में कंपनी को ग्राहकों का काफी प्यार मिला है. 

ये है इस साल का लक्ष्य
टाटा मोटर्स की EV की बिक्री को तेजी से बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने इस साल 50,000 कारें और अगले साल 100,000 कारें बेचने का लक्ष्य रखा है. मौजूदा वक्त में टाटा के पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में उसके EV वाहनों का हिस्सा 7.5 प्रतिशत है. टाटा मोटर्स के चेयरमैन N Chandrasekaran इस आंकड़े को 50 से 60% पहुंचाना चाहते हैं. हालांकि, वह ये भी मानते हैं कि इसमें काफी वक्त लगेगा.    

बढ़ रहे सेल्स फिगर  
इस साल यदि सभी गाड़ियों की बिक्री की बात करें, तो कंपनी का टार्गेट 500,000 यूनिट से ज्यादा बेचने का है. Y22 में टाटा ने 370,372 यूनिट बेची थीं. मौजूदा वक्त में टाटा तीन इलेक्ट्रिक कारें बना रही है. Tata Tigor EV, Tata Nexon EV और XPRES-T EV. नेक्सन ने काफी अच्छा मार्केट कवर कर लिया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा के इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रही है. FY20 में 1,000 गाड़ियां बिकी थीं. FY21 में 5,000 और FY22 में अब तक ये आंकड़ा 19,500 से ज्यादा पहुंच गया है.

सेफ्टी पर फोकस
टाटा नेक्सन EV में बीते दिनों आग की घटना सामने आई थी. किसी इलेक्ट्रिक कार में आग लगने का यह पहला मामला था. ऐसे में कंपनी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर रही है. कंपनी ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की है. टाटा मोटर्स के चेयरमैन का कहना है कि हम समस्या के मूल कारण में जाना चाहते हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस तरह की घटना दोबारा न हो.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

17 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago