✕

होम / ऑटोमोबाइल / कार खरीदने वालों के लिए फायदे की खबर, Tata दे रही इन मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट

कार खरीदने वालों के लिए फायदे की खबर, Tata दे रही इन मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट

ह डिस्काउंट ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है. यानी आप Tata के इन मॉडल्स पर 31 अगस्त, 2022 तक छूट ले सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: यदि आप कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इससे अच्छा समय नहीं मिलेगा, क्योंकि Tata अपने कई मॉडल्स पर भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है. घरेलू कार मैन्‍युफैक्‍चरर Tata Motors अपने कई मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है.

इन मॉडल्स पर मिल रही छूट
Tata Motors Tiago, Tigor, Tata Harrier और Safari मॉडल्स पर छूट दे रही है. यह डिस्काउंट ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है. यानी आप Tata के इन मॉडल्स पर 31 अगस्त, 2022 तक छूट ले सकते हैं. 

New Tata Tiago
New Tata Tiago पर कंपनी 23,000 रुपये तक डिस्काउंट दो रही है. इसके अलावा Tata Tiago XE, XM और XT वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. ध्यान रहे कि CNG पर यह डिस्काउंट नहीं है. XZ और उसके ऊपर के वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का एक्सट्रा कैश डिस्काउंट और इतना ही एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. New Tata Tiago के सभी मॉडल्स पर 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है.

Tata Tigor
New Tata Tiago की तरह Tata Tigor के भी अलग-अलग वेरिएंट्स पर 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. XE और XM वेरिएंट्स खरीदने पर आपको 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा. यदि आप XZ और उसके ऊपर का मॉडल लेते हैं तो आपको 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस के साथ-साथ 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट भी मिलेगा. Tata Tigor के भी सभी वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है.

Tata Harrier
अब बात करते हैं Tata Harrier की. Tata Motors के इस मॉडल पर कुल 45,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है. यदि आप Tata Harrier खरीदने जाते हैं और बदले में पुरानी कार एक्सचेंज करते हैं तो आपको 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा. इसके अलावा Tata Harrier पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Tata Safari
Tata Harrier की तरह Tata Safari पर भी कंपनी डिस्काउंट दे रही है. Tata Safari पर आप 40,000 रुपये तक एक्सचेंज डिस्‍काउंट ले सकते हैं. यानी आप किसी पुरानी कार को Tata Safari खरीदते वक्त एक्सचेंज कर सकते हैं. उसके बदले आपको एक्सचेंज बोनस मिलेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि Tata की इस SUV पर कोई कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कैश डिस्काउंट नहीं है.

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

13 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

5 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

35 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago