✕

होम / ऑटोमोबाइल / नए रूप में आई टाटा की ये हैचबैक कार, जानें फीचर्स और कीमत

नए रूप में आई टाटा की ये हैचबैक कार, जानें फीचर्स और कीमत

Tata Tiago NRG XT में सेफ्टी का खास ध्यान देने के साथ ही कंपनी ने इसकी कीमत भी कम रखी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Moters) ने अपनी हैचबैक कार टियागो का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है. Tata Tiago NRG XT में सेफ्टी का खास ध्यान देने के साथ ही कंपनी ने इसकी कीमत भी कम रखी है. टाटा को उम्मीद है कि फीचर्स और कम कीमत के चलते नई Tiago जल्द ही लोगों की नज़रों में चढ़ जाएगी. टाटा की गाड़ियों में सबसे ज्यादा फोकस सेफ्टी पर किया जाता है. कंपनी की कारों की क्रैश रेटिंग भी बाकियों के मुकाबले काफी अच्छी है. यही वजह है कि टाटा की गाड़ियों की बिक्री में तेजी आ रही है.

मिडिल क्लास का ध्यान
टाटा ने मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए Tata Tiago NRG XT वैरिएंट तैयार किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.42 लाख रुपए है, इसलिए कंपनी को लगता है कि यह अफोर्डेबल कार लोगों को खूब पसंद आएगी. बता दें कि Nexon की तरह टाटा टियागो भी सुरक्षा रेटिंग में अच्छे नंबरों के चलते डिमांड में रही है. इसी का फायदा उठाने के लिए अब कंपनी ने Tata Tiago NRG XT को बाजार में उतारा है.

ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस
नई टाटा टियागो में 14 इंच हाइपरस्टील व्हील मिलती है और साथ ही इसमें 3.5 इंच का Infotainment System दिया गया है. गाड़ी में स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और फ्रंट लॉन्ग लैंप जैसे फीचर्स भी हैं. Tata Tiago NRG XT का ग्राउंड क्लीयरेंस 181 mm का है, जो उसकी प्रतियोगी गाड़ियों के मुकाबले काफी अच्छा है. Maruti Celerio का ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm और Swift का 163mm है. यानी उबड़-खाबड़ रास्तों पर नई टियागो के साथ कोई परेशानी नहीं होगी.

मिलेंगे इतने एयरबैग
Tata Tiago NRG XT में 3 सिलेंडर का पेट्रोल इंजन दिया है, जो 84bhp पावर जनरेट करने के साथ 113nm टार्क जनरेट करता है. नई Tiago NRG XT दो वैरिएंट में उपलब्ध है. Tiago XT NRG और Tiago XZ NRG. इस कार में दो एयरबैग, कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर पार्किंग असिस्ट और डिस्प्ले की सुविधा मौजूद है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

10 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

33 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago