✕

होम / ऑटोमोबाइल / TATA ने अपनी बेस्‍ट सेलिंग EV के दामों में की कमी, जानते हैं क्‍या रही है वजह?

TATA ने अपनी बेस्‍ट सेलिंग EV के दामों में की कमी, जानते हैं क्‍या रही है वजह?

दरअसल पिछले कुछ समय में ईवी की बैटरी की लागत में कमी आई है. इसी कमी का नतीजा है कि अब कंपनियों ने दामों में कमी करना शुरू कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए साल में जहां सभी कंपनियों ने अपनी कारों के दामों में इजाफा किया था वहीं अब टाटा ने अपनी दो बेस्‍टसेलर ईवी कारों के दामों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. टाटा ने जिन कारों के दामों में कटौती का ऐलान किया है उनमें Nexon EV और Tiago Ev शामिल है. कंपनी ने एक कार में जहां लाख रुपये से ज्‍यादा की कमी की है तो वहीं दूसरी कार में 50 हजार से ज्‍यादा की कमी की है. कंपनी ने इसकी वजह भी बताई है. 

आखिर किस कार में कितनी हुई है कमी 
TATA की Nexon वो कार है जो उसकी बेस्‍ट सेलर है. इसी तरह से Tiago EV भी कंपनी की जबरदस्‍त बिकने वाली कार रही है. कंपनी ने जहां TATA Nexon EV के दामों में 1.20 लाख रुपये की कमी की है. दामों में इस कमी के बाद अब TATA Nexon EV के बेस मॉडल की कीमत अब 14.99 लाख रुपये तक आ गई है. जबकि इसके लॉन्‍ग रेंज वर्जन की कीमत 16.99 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. इसी तरह से Tiago EV के दामों में 70 हजार रुपये की कमी की गई है. इसके बाद कार की कीमत 7.99 लाख रुपये तक आ गई है. 

कटौती पर कंपनी ने कही ये अहम बात 
टाटा ने अपनी ईवी सेक्‍शन की दो कारों के दाम कम करने के बाद कहा कि वो देश में इलेक्ट्रिक कारों की सेल में इजाफा करना चाहती है इसलिए उसने ये कदम उठाया है. इस कटौती पर अपनी बात रखते हुए TPEM के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्‍स ने कहा कि बैटरी की लागत, कार की कीमत का एक बड़ा हिस्‍सा है. उन्‍होंने कहा कि हाल के दिनों में बैटरी की कीमतों में कमी आई है. आने वाले दिनों में उसमें कमी की संभावना को देखते हुए कंपनी ने ये कदम उठाया है. कंपनी ने इस फायदे को अपने ग्राहकों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक कारों का दायरा बढ़ा है और हम उसे और भी बढ़ाना चाहते हैं. उन्‍होंने कहा कि हमारा मिशन ये है कि हम ईवी को हर घर तक पहुंचाएं. 

ये भी पढ़ें: देश की एयरलाइन कंपनियों को लेकर लोगों ने दिखाई नाराजगी, सामने आई ये समस्‍याएं
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago