✕

होम / ऑटोमोबाइल / Skoda की इस एसयूवी में आ रही हैं दिक्कतें, सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं अपना दुखड़ा

Skoda की इस एसयूवी में आ रही हैं दिक्कतें, सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं अपना दुखड़ा

कई ग्राहक आए दिन सोशल मीडिया पर अपना दुखड़ा साझा कर रहे हैं, लेकिन उनको कंपनी या सर्विस सेंटर से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः  चेक कार निर्माता कंपनी Skoda की Kushaq SUV में लगातार दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से इसके ग्राहकों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में कई ग्राहक आए दिन सोशल मीडिया पर अपना दुखड़ा साझा कर रहे हैं, लेकिन उनको कंपनी या सर्विस सेंटर से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल रही है. ऐसे में वो सोच रहे हैं कि गाड़ी को लेकर जो उन्होंने पैसे कंपनी को दिए हैं वो पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं, क्योंकि इससे कार की Resale Value पर भी असर देखने को मिल रहा है. 

क्या आ रही हैं दिक्कतें

रोहित चढ्ढा नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि स्कोडा इंडिया जैसे ब्रांड से इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. Kushaq को स्कोडा का मिनी एसयूवी मार्केट में एंट्री टिकट समझा जाता था, लेकिन इसकी कस्टमर सर्विस और गाड़ी की परफॉर्मेंस दोनों ही इसको ले डूबेंगी. 

 


वहीं चेती नरूला नाम की एक महिला ने लिखा कि मेरे दोस्त की मम्मी ने एक साल पहले ही स्कोडा की कुशाक गाड़ी को खरीदा था, जो दो बार बिजी हाईवे पर खराब हो गई. कार कहीं भी ब्रेकडाउन की स्थिति में चली जाती है और स्कोडा को भी समझ में नहीं आ रहा है कि समस्या कहां पर है. क्या ये गाड़ी महिला ड्राईवरों के लिए सही है जो रात के वक्त अकेली गाड़ी चलाकर आती हैं? 

 

हफ्ते में दो बार सही होने के लिए गैरेज में पहुंची कार

एक Skoda Kushaq 1.5 के मालिक के मुताबिक, उनकी कार मुश्किल से 5 महीने और 2300 किमी पुरानी है. लगभग एक हफ्ते पहले, उसने काम करना बंद कर दिया, जब वो एक बाजार के थे. कार के मालिक ने हेल्पलाइन के माध्यम से स्कोडा से संपर्क किया लेकिन कहा गया कि वे किसी भी मदद नहीं कर सकते हैं और वाहन को सर्विस स्टेशन पर ले जाना होगा. दुर्भाग्य से, कार के सर्विस सेंटर से लौटने के 2 दिन बाद ही मालिक एक बार फिर से फंस गया. इसके बाद कार के मालिक ने लिखा कि , “स्कोडा कुशाक को चलाना अब भयानक है. कार ईपीसी त्रुटि के ठीक दो दिन पहले गैरेज से आई है. भगवान जाने ये स्कोडा जेंटलमैन क्या कर रहे हैं. उन्होंने यह गाड़ी  फरवरी 2022 में खरीदी थी लेकिन अभी से इसके ईंधन पंप में दिक्कत आने लगी है. 

ब्रेक से आने लगी आवाज

एक यूजर ने लिखा कि उनकी गाड़ी के ब्रेक में से आवाज आ रही थी. कुशाक मालिक ने फेसबुक पर कंपनी के पेज पर अपनी समस्याएं साझा कीं. उन्होंने लिखा कि तकनीकी टीम शिकायत के बाद वाहन का निरीक्षण करने आई थी. हालांकि, तकनीशियन ने एसयूवी के ब्रेक से आने वाली आवाज को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. मालिक ने डेमो कार भी चलाई जिसमें तकनीशियन आया था, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह सभी मॉडलों पर मानक नहीं है. अप्रत्याशित रूप से, डेमो कार में कोई आवाज नहीं थी. कार के मालिक के लिए ये काफी निराशाजनक था जब तकनीशियन ने उनसे कहा कि कार में सब कुछ स्कोडा के मानकों के अनुसार है और इसमें किसी तरह की कोई खामी नहीं है. 

शेयर की अन्य कार मालिकों की दुर्दशा

उन्होंने फेसबुक पर अन्य कार मालिकों के साथ अपनी दुर्दशा साझा की.उन्होंने पुष्टि की कि उनमें से कुछ अपने Kushaq SUVs में भी इसी समस्या का सामना कर रहे थे. यहां तक ​​कि उन्होंने अपने पोस्ट में Zac Hollis का उल्लेख करते हुए उन्हें स्कोडा टीम द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के बारे में बताया. इस तरह के मुद्दे कुशाक के साथ आम होते जा रहे हैं जो लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है.

VIDEO: आज Zomato का शेयर 10% क्यों टूटा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

33 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago