✕

होम / ऑटोमोबाइल / Scorpio-N की ऐसी दीवानगी, सिर्फ 30 मिनट में 1 लाख से ज्यादा बुकिंग

Scorpio-N की ऐसी दीवानगी, सिर्फ 30 मिनट में 1 लाख से ज्यादा बुकिंग

जानिए, पहली 25 हजार बुकिंग्स कितने सेकंड्स में हो गई? आनंद महिंद्रा ने भी किया रीट्वीट.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: Mahindra and Mahindra की फ्लैगशिप SUV Scorpio-N का लोग कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि पहली 25000 बुकिंग्स तो सिर्फ 60 सेकंड में ही हो गई. देखते-ही-देखते 1,00,000 से ज्यादा बुकिंग्स सिर्फ आधे घंटे में ही हो गई.

आनंद महिंद्रा ने भी किया रीट्वीट
आनंद महिंद्रा ने भी इस जानकारी से संबंधित ट्वीट को रीट्वीट किया है. आपको बता दें कि Scorpio-N की बुकिंग आज यानी शनिवार से ही शुरू हुई है. कंपनी को अबतक 18,000 करोड़ रुपए की बुकिंग मिल चुकी है. Scorpio-N ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए. इसे तो XUV700 और थार से भी ज्यादा बुकिंग मिली है.

 

 

26 सितंबर से डिलीवरी चालू
कंपनी Scorpio-N की डिलीवरी 26 सितंबर, 2022 से शुरू कर देगी. Z8L वैरिएंट को ज्यादाद प्राथमिकता दी जाएगी. अगस्त 2022 के आखिर तक ग्राहकों को डिलीवरी से संबंधित जानकारी दे दी जाएगी.

Scorpio-N के 36 वेरिएंट्स
आपको बता दें कि Scorpio-N को 36 वेरिएंट्स में बाजार में पेश किया गया. इस न्यू लुक SUV की कुल लंबाई 4662 mm, चौड़ाई 1917 mm और ऊंचाई 1857 mm है. वहीं इसका वीलबेस 2780mm है. इसका डैशबोर्ड ब्लैक एंड ब्राउन कलर थीम पर तैयार किया गया है. इसके अलावा डबल बैरल हेडलैंप के साथ LED DRL भी दिया गया है. क्रोम स्लैट्स के साथ सिग्नेचर लोगो इसे और भी आकर्षक बना रहा है. सी शेप में फॉग लैंप इस SUV के लुक को एक अलग ही लेवल पर ले जा रहा है.

Scorpio-N में क्या-क्या हैं फीचर्स
Scorpio-N में Sony-sourced 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसमें दिया गया इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट फीचर भी दिया गया है. इतना ही नहीं, इसमें Amazon Alexa भी inbuilt है. इसके जरिए आप इस SUV को वॉयस से भी कमांड कर सकते हैं.

किस मॉडल की कितनी कीमत

मॉडल टाइप कीमत (रुपये में)
Z2 Petrol MT 11.99 लाख
Z2 Diesel MT 12.49 लाख
Z4 Petrol MT 13.49 लाख
Z4 Diesel MT 13.99 लाख
Z6 Diesel MT 14.99 लाख
Z8 Petrol MT 16.99 लाख
Z8 Diesel MT 17.49 लाख
Z8 L Petrol MT 18.99 लाख
Z8 L Diesel MT 19.49 लाख

VIDEO: Jaguar F Type में ऐसा क्या खास, कीमत 1 करोड़ फिर भी जबरदस्त डिमांड


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago