✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब सेकंड-हैंड बुलेट पर भी मिलेगी Royal Enfield की गारंटी, क्या है पूरा मामला?

अब सेकंड-हैंड बुलेट पर भी मिलेगी Royal Enfield की गारंटी, क्या है पूरा मामला?

रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में जानकारी दी है कि अब वह सेकंड-हैंड बाइकों के क्षेत्र में भी विस्तार करना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हर व्यक्ति चाहता है कि जीवन में एक बार तो वह रॉयल एनफील्ड (Royal Field) की बाइक जरूर खरीदे. कई बार हालात या फिर आर्थिक कारणों की वजह से हम रॉयल एनफील्ड की बाइक नहीं खरीद पाते. ऐसे में हम एक सेकंड हैंड बाइक खरीदने का प्लान करते हैं लेकिन अक्सर सेकंड हैंड बाइकों में कुछ न कुछ खराबी ऐसी होती है जिसकी वजह से हम सोचते हैं कि पैसे इकट्ठे करके नई बाइक लेना ही ठीक है. लेकिन अगर आपको सेकंड हैंड बाइक रॉयल एनफील्ड की गारंटी के साथ मिले तो? शायद आप यकीन न कर पायें लेकिन अब ऐसा हो सकता है. 

Royal Enfield की नई शुरुआत
मिड-साइज मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में जानकारी दी है कि अब वह सेकंड-हैंड बाइकों के क्षेत्र में भी विस्तार करना चाहती है और इसीलिए रॉयल एनफील्ड द्वारा रि-ओन (ReOwn) नामक एक कंपनी की शुरुआत की है. जैसा कि इस कंपनी के नाम से ही पता चलता है कि ये एक सेकंड हैंड बाइक बेचने वाली कंपनी होगी और कंपनी की यह एक नई शुरुआत है. इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके इच्छित यूजर्स अपनी पुरानी बाइक को तो बेच ही सकते हैं साथ ही अगर आपको नई बाईक खरीदनी है तो भी आप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या है Reown का उद्देश्य
इतना ही नहीं इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके यूजर्स अपनी पुरानी बाईक को बदलकर नई बाईक भी खरीद सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत के पीछे यूजर्स के अनुभव को ज्यादा सुविधाजनक बनाने का उद्देश्य भी मौजूद है और इस प्लेटफॉर्म की मदद से यूजर्स को ब्रैंड का विश्वास भी प्रदान किया जा सकता है. रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) के CEO बी गोविन्दराजन ने इस मौके पर कहा कि हम रि-ओन (Reown) को पहुंच से संबंधित विवादों और चुनौतियों को सुलझाने वाली एक शुरुआत के रूप में भी देखते हैं और हम लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि अगर वह रॉयल एनफील्ड की सेकंड-हैंड बाइक भी खरीद रहे हैं तो उनके साथ रॉयल एनफील्ड का विश्वास रहेगा. 

Royal Enfield का विश्वास
अपने विस्तृत रिटेल नेटवर्क और शौकिया तौर पर कंपनी की बाइकों को कलेक्ट करने वाले लोगों के इकोसिस्टम और साथ ही वर्कशॉप की बदौलत कंपनी के पास क्षमता है कि वह सेकंड हैंड रॉयल एनफील्ड बाइकों को उचित राइडर्स को उपलब्ध करवा सकते हैं. इसके साथ ही अपनी विभिन्न वर्कशॉप की बदौलत कंपनी अपनी बाइकों की अच्छे से जांच और क्वालिटी चेक कर सकती हैं ताकि राइडर्स को रॉयल एनफील्ड का विश्वास मिल सके. इसके साथ ही कंपनी के CEO ने यह भी बताया है कि इस शुरुआत से कंपनी के कस्टमर बेस में इजाफा होगा. 
 

यह भी पढ़ें: Mark Zuckerberg को क्यों पड़ी Meta के शेयर बेचने की जरूरत?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago