होम / ऑटोमोबाइल / ADAS से पैनोरमिक डिस्प्ले तक, 2026 Kia Seltos में मिलेंगे ये खास फीचर्स

ADAS से पैनोरमिक डिस्प्ले तक, 2026 Kia Seltos में मिलेंगे ये खास फीचर्स

नई जनरेशन Kia Seltos के लॉन्च के साथ ही साल 2026 की शुरुआत भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद अहम होने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

नया साल शुरू होते ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बड़ा धमाका होने जा रहा है. नई जनरेशन Kia Seltos 2 जनवरी 2026 को लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है और यह साल 2026 में भारत में लॉन्च होने वाली पहली कार होगी. किआ पहले ही इसके डिजाइन और फीचर्स से पर्दा उठा चुकी है, जबकि अब सभी की नजरें इसकी कीमत पर टिकी हैं. मिड-साइज SUV सेगमेंट में यह कार Tata Nexon, Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara जैसी गाड़ियों को कड़ी चुनौती देने वाली है.

लॉन्च से पहले शुरू हुई बुकिंग

नई Kia Seltos की बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है. इच्छुक ग्राहक ₹25,000 की टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं. कंपनी जनवरी 2026 के मध्य से इसकी डिलीवरी शुरू करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंट्री-लेवल HTE वेरिएंट की कीमत मौजूदा बेस मॉडल के करीब रह सकती है, जो फिलहाल ₹10.79 लाख है. वहीं, टॉप वेरिएंट GTX (A) की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹20 लाख तक जा सकती है.

साइज और डिजाइन में बड़ा बदलाव

2026 Kia Seltos मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ी और स्पोर्टी हो गई है. यह SUV अब 95mm लंबी, 30mm चौड़ी और 10mm नीची है. इसके व्हीलबेस में भी 80mm की बढ़ोतरी की गई है. नई Seltos की लंबाई 4460mm, चौड़ाई 1830mm, ऊंचाई 1635mm और व्हीलबेस 2690mm है. इसका डिजाइन Kia Telluride से प्रेरित है. इसमें नई डिजाइन की ग्रिल, वर्टिकल गन-मेटल एक्सेंट्स, चौकोर हेडलैंप, बदला हुआ बंपर, LED DRL सिग्नेचर, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, नए 18-इंच अलॉय व्हील और उल्टे L-शेप की LED टेललैंप दी गई हैं.

केबिन में मिलेगा प्रीमियम अनुभव

नई Kia Seltos 2026 का इंटीरियर पहले से ज्यादा टेक्नोलॉजी-फोकस्ड और प्रीमियम है. इसमें पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 5.0-इंच का HVAC डिस्प्ले शामिल है.

टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मेमोरी फंक्शन वाली पावर्ड ड्राइवर सीट, ड्यूल-टोन लेदर सीट कवर और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं

नई Seltos में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं. इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115bhp), 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल (160bhp) और 1.5 लीटर डीजल (116bhp) इंजन मिलेगा. NA पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. टर्बो पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक के साथ लिया जा सकेगा. वहीं, डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प मिलेगा.

Nexon और Creta की बढ़ेगी मुश्किल

डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में नई Kia Seltos मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबले को और तेज़ करने वाली है. लॉन्च के साथ ही यह Tata Nexon, Hyundai Creta और Maruti Grand Vitara के लिए सीधी चुनौती साबित हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

4 hours ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

1 hour ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

1 hour ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

8 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

4 hours ago