होम / ऑटोमोबाइल / भारत में नई रफ्तार पकड़ेगी निसान, 2026 में लॉन्च होगी 7-सीटर बी-एमपीवी ग्रेवाइट

भारत में नई रफ्तार पकड़ेगी निसान, 2026 में लॉन्च होगी 7-सीटर बी-एमपीवी ग्रेवाइट

निसान ग्रेवाइट के साथ कंपनी भारत में अपनी रणनीतिक वापसी को नई दिशा देती दिख रही है. 7-सीटर बी-एमपीवी सेगमेंट में यह मॉडल भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों, बेहतर स्पेस और मॉडर्न डिजाइन का संतुलित मेल पेश करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी निसान (NISSAN) भारत में अपनी मौजूदगी को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में है. इसी रणनीति के तहत कंपनी 2026 की शुरुआत में अपनी नई 7-सीटर बी-एमपीवी ग्रेवाइट लॉन्च करेगी. यह मॉडल भारतीय बाजार के लिए निसान की रीवाइटलाइज्ड प्रोडक्ट स्ट्रेटजी का पहला और अहम कदम माना जा रहा है.

भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार

कंपनी ने गुरुवार को 7-सीटर बी-एमपीवी ग्रेवाइट के लॉन्च की घोषणा करते हुए बताया है कि निसान ग्रेवाइट को खास तौर पर आधुनिक भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. यह 7-सीटर बी-एमपीवी बेहतर स्पेस, मॉड्यूलैरिटी और सुविधा का मेल पेश करेगी. कंपनी का कहना है कि यह मॉडल वैल्यू-फोकस्ड ग्राहकों के लिए आराम और उपयोगिता की नई परिभाषा तय करेगा.

प्रोडक्ट रोडमैप में अहम कड़ी

ग्रेवाइट, निसान मोटर इंडिया के महत्वाकांक्षी प्रोडक्ट ऑफेंसिव का अहम हिस्सा है. कंपनी के रोडमैप के मुताबिक 2026 की शुरुआत में ग्रेवाइट, 2026 के मध्य में प्रीमियम एसयूवी टेक्टॉन और 2027 की शुरुआत में 7-सीटर सी-एसयूवी लॉन्च की जाएगी. इससे साफ है कि निसान भारत में अपने पोर्टफोलियो को तेजी से विस्तार देना चाहती है.

नाम में छिपी है मजबूती की पहचान

ग्रेवाइट नाम ग्रेविटी से प्रेरित है, जो संतुलन, स्थायित्व और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है. निसान के अनुसार, यह नाम ऐसे वाहन के विजन को दर्शाता है, जो परिवारों को आराम, बहुमुखी उपयोग और बेहतर कनेक्टिविटी दे सके. 1.4 अरब भारतीयों की विविधता से प्रेरित यह मॉडल भारतीय ग्राहकों का भरोसेमंद साथी बनने का दावा करता है.

इंटीरियर में मिलेगा स्पेस और स्मार्ट मॉड्यूलैरिटी

ग्रेवाइट का केबिन खुला और आरामदायक होगा. इसमें क्लास-लीडिंग स्टोरेज इनोवेशन और अल्ट्रा-मॉड्यूलर सीटिंग दी जाएगी, जो पैसेंजर और कार्गो की जरूरत के हिसाब से आसानी से एडजस्ट हो सकेगी. यह फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ फैमिली रोड ट्रिप को भी आसान बनाएगा.

डिजाइन में दिखेगा निसान का ग्लोबल डीएनए

डिजाइन के मोर्चे पर ग्रेवाइट निसान की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाएगी. इसमें सिग्नेचर सी-शेप्ड फ्रंट ग्रिल, स्लीक हॉरिजॉन्टल प्रोफाइल और मस्कुलर स्टांस दिया गया है. खास बात यह है कि सेगमेंट में पहली बार हुड ब्रांडिंग और यूनिक रियर डोर बैजिंग देखने को मिलेगी, जो इसे अलग पहचान देगी.

भारत में मैन्युफैक्चरिंग, निर्यात पर भी फोकस

ऑल न्यू ग्रेवाइट का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाएगा. यह न सिर्फ घरेलू बाजार बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए भी तैयार की जाएगी. इससे भारत, निसान के लिए एक अहम मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के रूप में और मजबूत होगा.

डीलर नेटवर्क और ब्रांड विस्तार

निसान देशभर में, खासकर टियर-1 और टियर-2 शहरों में अपने डीलर नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है. इसका मकसद ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाना और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस देना है. वहीं, मेड इन इंडिया मैग्नाइट की वैश्विक सफलता भी भारत की अहम भूमिका को रेखांकित करती है.

कंपनी ने अक्टूबर 2025 में प्रीमियम एसयूवी टेक्टॉन की झलक दिखाकर अपने फ्यूचर-रेडी रोडमैप का संकेत दिया था. अब ग्रेवाइट की पेशकश के साथ निसान ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय बाजार में लंबी पारी खेलने की तैयारी में है. ग्रेवाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी लॉन्च के करीब साझा की जाएगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago