होम / ऑटोमोबाइल / कार खरीदने का है प्लान? आपके लिए मोलभाव करेगी ये कंपनी

कार खरीदने का है प्लान? आपके लिए मोलभाव करेगी ये कंपनी

RowthAutos यह एक वर्चुअल कार-बाइंग प्लेटफ़ॉर्म है, जहां कस्टमर RowthAutos की मदद से मोलभाव के साथ अपने क्षेत्र के अधिकृत नए कार डीलरों से कार खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कार खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. उसमें से एक यह भी है कि कहां सबसे अच्छा डिस्काउंट/ऑफर मिल रहा है. आमतौर पर कंपनियां कोई न कोई ऑफर देती रहती हैं, लेकिन यदि आप बार्गिन यानी कि मोलभाव के माहिर हैं, तो आपकी झोली में कुछ ज्यादा आ सकता है. हालांकि, हर कोई इस कला में पारंगत नहीं होता, लिहाजा ऐसे लोगों की मदद के लिए एक कंपनी बाजार में हैं. वैसे, ऐसा नहीं है कि केवल बार्गिन न कर पाने वाले ही इससे लाभ उठा सकते हैं, ये उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद जो बिना किसी परेशानी के कार खरीदना चाहते हैं.

होम डिलीवरी की व्यवस्था
हम बात कर रहे हैं RowthAutos के बारे में. यह एक वर्चुअल कार-बाइंग प्लेटफ़ॉर्म है, जहां कस्टमर RowthAutos की मदद से मोलभाव के साथ अपने क्षेत्र के अधिकृत नए कार डीलरों के माध्यम से कार खरीद सकते हैं. खास बात ये है कि कंपनी आपकी कार की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी करती है. RowthAutos कार बायर और डीलर दोनों के लिए काम करती है. थोड़े से वक्त में ही कंपनी ने बाज़ार में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. 

बैक-टू-बैक कम्पेरिजन
RowthAutos आप तक परफेक्ट कार पहुंचाने के लिए कई तरह से काम करती है. कंपनी की टीम लगातार रिसर्च करती है, ताकि लोगों की पसंद, उनकी अपेक्षाओं को समझा जा सके. RowthAutos इस बारे में भी पूरी तरह से तटस्थ रहती है कि कंज्यूमर क्या खरीदने का फैसला करता है, इसलिए कंपनी लोगों को उनकी जरूरतों के हिसाब से सबसे अच्छी कार चुनने में मदद के लिए बैक-टू-बैक कम्पेरिजन दिखाती है. कंपनी की कोशिश है कि कार खरीदने की इच्छा रखने वालों को अपना वीकेंड एक डीलर से दूसरे डीलर तक घूमते हुए या तमाम वेबसाइटों को नेविगेट करने में न बिताना पड़े. उन्हें एक ही जगह पर वो सबकुछ मिल जाए, जो उन्हें चाहिए.

कैसे काम करती है कंपनी?
एक बार जब कस्टमर यह तय कर लेते हैं कि उन्हें कौनसी कार खरीदनी है, तो RowthAutos उन्हें बेस्ट डीलर्स के ऑप्शन देती है. प्रत्येक कस्टमर को कंपनी की एल्गोरिथम द्वारा चयनित विभिन्न डीलरशिप से अधिकतम पांच ऑफर प्राप्त होते हैं. केवल उन्हीं डीलरों को हाइलाइट किया जाता है, जिनके बारे में कंपनी को ग्राहकों से रिव्यु मिले हैं. कस्टमर को ही आखिरी फैसला करना होता है कि उसे किस डीलर से बात करनी है.

मिलता है बेस्ट ऑफर
कार पसंद करने, डीलर का ऑफर देखने के बाद आखिरी में बारी आती है फाइनल प्राइज़ की. RowthAutos यहां कस्टमर के लिए अहम भूमिका निभाती है. वो संभावित बायर की अपेक्षा के अनुसार मोलभाव करती है और उसे एक आकर्षक और फाइनल ऑफर देने की कोशिश की जाती है. चूंकि RowthAutos कस्टमर के हित को ध्यान में रखती है, इसलिए जब कस्टमर कंपनी के माध्यम से डीलर्स से कनेक्ट होते हैं, तो डीलर्स उन्हें बेस्ट प्राइज़ ही कोट करते हैं. यही वजह है कि RowthAutos में लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है. FY21-22 में कंपनी को मिलीं 30% से ज्यादा कॉल्स सेल्स में कन्वर्ट हुईं.    

RowthAutos- खरीदारों के लिए
रिसर्च: कंपनी अपनी रिसर्च के आधार पर बायर को कंटेंट और वीडियो प्रोवाइड कराती है, ताकि वे बेस्ट चॉइस की तरफ बढ़ सकें.
ऑफर: कंपनी कस्टमर के इनबॉक्स में पांच ऑफर भेजती है.
कम्पेयर: खरीदार डीलर को लोकेशन, रेटिंग और प्राइज़ के आधार पर कम्पेयर कर सकते हैं.
कांटेक्ट: बायर अपनी पसंद अनुसार सीधे डीलर से संपर्क कर सकते हैं.

RowthAutos- डीलर्स के लिए
प्रोफाइल: कंपनी डीलर का प्रोफाइल, डीलरशिप की जानकारी और प्राइसिंग सेटअप करने में मदद करती है.
रीच आउट: डीलर्स के ऑफर अपने आप मार्केट कस्टमर को भेजे जाते हैं.
रिवॉर्ड: ग्राहकों की रिक्वेस्ट का तेजी से जवाब देने और उन्हें सही से प्रबंधित करने वाले डीलर्स को पुरस्कृत किया जाता है यानी उन्हें दूसरों के मुकाबले तवज्जो दी जाती है. उनके ज्यादा ऑफर संभावित ग्राहकों को भेजे जाते हैं.
हॉट लीड्स: रेडी-टू-बाय कस्टमर सीधे डीलर से संपर्क कर सकते हैं.
सेल्स: कस्टमर सीधे डीलर से खरीदते हैं.

कब शुरू हुई थी कंपनी?
RowthAutos 2018 में शुरू हुई थी और इसके को-फाउंडर रवीश दाहुजा हैं. कंपनी का मिशन है ग्राहकों को अधिक सशक्त बनाना और उनके कार खरीदने के अनुभव को पूरी तरह बदलना, जहां उन्हें खुद मोलभाव नहीं करना पड़ता. स्थापना के बाद से, RowthAutos के खाते में 35k+ यूनिक कस्टमर आए हैं और इसमें साल-दर-साल इजाफा हो रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

रुपये को मजबूती देने की तैयारी, RBI ने FCNR और NRE डिपॉजिट पर ब्याज सीमा हटाई

30 सितंबर तक बैंकों को अधिक ब्याज दरें देने की छूट, एनआरआई निवेशकों के लिए बढ़ेंगे कमाई के अवसर

1 hour ago

ED का बड़ा एक्शन, विकास गर्ग परिवार और Eraaya-Ebix से जुड़ी संपत्तियां कुर्क

मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत आवासीय-व्यावसायिक संपत्तियों, निवेश और शेयरहोल्डिंग पर कार्रवाई, PMLA के तहत जारी हुआ अटैचमेंट ऑर्डर

44 minutes ago

Gameskraft के पूर्व CFO का बड़ा दावा, 250 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन की जानकारी संस्थापकों को थी

प्रभु ने ED को बताया कि डायवर्ट किए गए फंड को उनके Zerodha खाते के माध्यम से फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग में निवेश किया गया था.

3 hours ago

IPO से पहले NSE का बड़ा कदम, पुराने विवाद निपटाने के लिए सेबी को 1,491 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव

को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामलों के निपटारे की तैयारी, MSEI ने भी 857 करोड़ रुपये के मुआवजे का दावा किया.

2 hours ago

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

3 hours ago