✕

होम / ऑटोमोबाइल / कब आ रही है Ola की इलेक्ट्रिक कैब, क्या मिलेगा फायदा? यहां जानें सबकुछ

कब आ रही है Ola की इलेक्ट्रिक कैब, क्या मिलेगा फायदा? यहां जानें सबकुछ

इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में कैब कंपनी ओला भी अपनी इलेक्ट्रिक टैक्सी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज ऑनलाइन कैब सर्विस कंपनी ओला (Ola) इलेक्ट्रिक कैब बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. कंपनी का कहना है कि वह फिलहाल इलेक्ट्रिक कारों के ट्रायल के आखिरी चरण में है और जल्द ही इस बारे में घोषणा की जाएगी. Ola अपने बेड़े में 10,000 इलेक्ट्रिक कारें शामिल करेगी. कंपनी ने इलेक्ट्रिक कैब प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए खास योजना भी तैयार की है. बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के 2-व्हीलर सेगमेंट में ओला काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है.   

इनको देगी टक्कर
ओला इलेक्ट्रिक टैक्सी के अपने बेड़े के जरिए उबर (Uber) और ब्लूस्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (BluSmart Electric Mobility) को टक्कर देना चाहती है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उबर दिल्ली-NCR में ऐसे ही प्रोजेक्ट का ट्रायल कर रही है. जबकि ब्लूस्मार्ट का कारोबार फिलहाल गुरुग्राम और दिल्ली के कुछ हिस्सों के साथ-साथ ईस्ट एवं साउथ बेंगलुरु तक ही सीमित है. दरअसल, सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रमोट कर रही है. ऐसे में कैब कंपनियों ने भी इस पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. 

मिलेगी ये सुविधा
ओला का कहना है कि इलेक्ट्रिक टैक्सी को टॉप-रेटिंग वाले ड्राइवर चलाएंगे. कैब अलॉट होने के बाद 100% राइड का आश्वासन दिया जाएगा. इतना ही नहीं, इसके लिए जीरो कैंसलेशन फीस होगी और पेमेंट 100% कैशलेस होगा. गौरतलब है कि कैब सर्विस से लोगों को सबसे बड़ी शिकायत राइड कैंसिल करने को लेकर है. कई बार ड्राइवर ऐन वक्त पर राइड कैंसिल कर देते हैं, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. Ola का कहना है कि उसकी इलेक्ट्रिक टैक्सी में ऐसा नहीं होगा. इलेक्ट्रिक कैब बुकिंग की सुविधा ओला के ऐप पर एक अलग कैटेगरी में दी जाएगी.

सबसे पहले बेंगलुरु 
कंपनी के फाउंडर भाविश अग्रवाल का कहना है कि इलेक्ट्रिक टैक्सी ऑनलाइन कैब इंडस्ट्री का अगला मुकाम है और यह मोबिलिटी के भविष्य की तरफ की एक बड़ा कदम है. हमारा लक्ष्य ऐसे कोर टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट विकसित करना है, जो हमें बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त दिलाएं. हम इस सेगमेंट पर नए सिरे से काम कर रहे हैं. इसके तहत न केवल ड्राइवर और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जाएगा, बल्कि देशवासियों को एक स्वच्छ और ग्रीन मोबिलिटी का विकल्प मुहैया कराया जाएगा. कंपनी सबसे पहले 1000 इलेक्ट्रिक कारों को बेंगलुरु में उतारेगी और उसके बाद इसमें विस्तार करेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago