✕

होम / ऑटोमोबाइल / 15 अगस्त को Ola देने वाली है बड़ी खुशखबरी, CEO भाविश अग्रवाल ने किया ऐलान

15 अगस्त को Ola देने वाली है बड़ी खुशखबरी, CEO भाविश अग्रवाल ने किया ऐलान

भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा, "15 अगस्त को एक नए प्रोडक्ट का ऐलान करने के लिए एक्साइटेड हूं."

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Ola Electric एक बार फिर छक्का मारने की तैयारी में है. कंपनी 15 अगस्त को इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाएगी. ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर ये अहम ऐलान किया है.

क्या लिखा ट्विटर पर
भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा, "15 अगस्त को एक नए प्रोडक्ट का ऐलान करने के लिए एक्साइटेड हूं. यही नहीं, इसी दौरान हम अपना बिग फ्यूचर प्लान भी बताएंगे." आपको बता दें कि पिछले साल 15 अगस्त को ही Ola ने Electric Scooter लॉन्च किया था.

 

 

बड़े प्लांट की भी घोषणा
ओला इलेक्ट्रिक केंद्र सरकार की PLI योजना में भी शामिल है. इस योजना के तहत ईवी निर्माताओं को भारत में EV के लिए बैटरी बनाने के लिए लिथियम-आयन सेल पर काम करने की अनुमति है. गौरतलब है कि Ola अपनी पहली लिथियम-आयन सेल का भी खुलासा कर चुकी है. ऐसी उम्मीद है कि कंपनी 15 अगस्त को ही बड़े प्लांट की घोषणा भी कर सकती है.

कार की कीमत
इस कार की कीमत कितनी होगी, फिलहाल इसका खुलासा 15 अगस्त को ही होगा. Ola एक टीजर वीडियो के जरिए इलेक्ट्रिक कार की झलक भी दिखा चुकी है.

1000 छंटनी की तैयारी में Ola
बता दें कि Ola 1000 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी भी कर रही है. मीडिया में छपी खबरों और सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस पर फोकस बढ़ा रही है और उसके लिए काबिल लोगों की हायरिंग भी तेज कर रही है.

VIDEO: जुलाई में जमकर बिकीं कारें, जानें किस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा प्यार?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago