✕

होम / ऑटोमोबाइल / इन बदलावों के साथ भारतीय बाजार में आ रही Off-Roader SUV, जानें कब होगी लॉन्च

इन बदलावों के साथ भारतीय बाजार में आ रही Off-Roader SUV, जानें कब होगी लॉन्च

Jeep India भारतीय बाजार में Updated Wrangler off-roader को लॉन्च करने जा रही है. ये अपडेटिड जीप रैंगलर फेसलिफ्ट (Jeep Wrangler Facelift) ग्लोबल मार्केट में पिछले साल ही आ गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जीप इंडिया (Jeep India) भारतीय बाजार में 22 अप्रैल 2024 को Updated Wrangler off-roader को लॉन्च करने जा रही है. जीप रैंगलर फेसलिफ्ट (Jeep Wrangler Facelift) ने लगभग 1 साल पहले ग्लोबल मार्केट में एंट्री मारी थी और अब ये एसयूवी भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस अपडेटिड वर्जन के डिजाइन और फीचर लिस्ट में बड़े अपडेट हुए हैं, तो आइए आपको अपडेटिड ऑफरोडर के फीचर्स और कीमत से जुड़ी कुछ जानकारी देते हैं.
 

Jeep Wrangler Facelift में क्या है खास?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जीप रैंगलर फेसलिफ्ट को ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट मिलेगा और ट्रेडमार्क 7-स्लैट डिजाइन पहले से पतला होगा. इसमें नए अलॉय व्हील, कई व्हील शेप और रूफ ऑप्शन भी मिलेंगे. सॉफ्ट टॉप और हार्ड टॉप विकल्प भी मिलेंगे. इसके केबिन में भी हल्के बदलाव किए गए हैं, जिसमें अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट में 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रिपोजिशन किए गए एसी वेंट शामिल हैं. इसमें जीप का नवीनतम यूकनेक्ट 5 यूजर इंटरफेस भी मिलेगा, जो ऑफ-रोडर के लिए अधिक कनेक्टेड तकनीक लाएगा. सिस्टम में शामिल 62 ऑफ-रोड ट्रेल्स के साथ नई ट्रेल्स ऑफरोड गाइड भी होगी. इसके अलावा 12-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे.

इंजन और परफॉरमेंस 
जीप रैंगलर फेसलिफ्ट को पावर देने के लिए 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन यूज किया जाएगा, जो 266 बीएचपी और 400 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किया गया है. इस पावरट्रेन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. एसयूवी में जीप सेलेक-ट्रैक फुल-टाइम फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी मिलेगा. आपको बता दें कि भारतीय बाजार के लिए कोई डीजल इंजन नहीं होगा. 

इसे भी पढ़ें-भारत-मॉरीशस के बीच हुई Tax Treaty पर आया आयकर विभाग का बयान, कही ये बात

ये होगी कीमत 
जीप रैंगलर फेसलिफ्ट वर्तमान में दो वेरिएंट्स - अनलिमिटेड और रूबिकॉन में उपलब्ध है. उम्मीद जताई जा रही है कि फेसलिफ्टेड मॉडल पर भी यह जारी रहेगा. आपको बता दें, अनलिमिटिड की कीमत 62.65 लाख और रूबिकॉन की कीमत 66.65 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है, ऐसे में फेसलिफ्ट वर्जन इसके मुकाबले थोड़ा सा महंगा हो सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago