✕

होम / ऑटोमोबाइल / गडकरी ने बताया भविष्य में किस फ्यूल पर दौड़ेंगी गाड़ियां, EV की कीमतों पर कही ये बात 

गडकरी ने बताया भविष्य में किस फ्यूल पर दौड़ेंगी गाड़ियां, EV की कीमतों पर कही ये बात 

नितिन गडकरी ने कहा कि हम 16 लाख करोड़ रुपए तक का ईंधन हर साल आयात करते हैं, लेकिन बहुत जल्द, हमारे किसान ग्रीन फ्यूल और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोड्यूस करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग में तेजी आई है. वहीं, सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ ग्रीन फ्यूल और हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों पर जोर दे रही है. बजट में भी सरकार की तरफ से इस बारे में कई प्रावधान किए गए हैं. इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक कार्यक्रम में कहा कि हाइड्रोजन भारत का फ्यूचर फ्यूल है और हाइड्रोजन एवं ग्रीन फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां भारत का भविष्य हैं. 

घटेगी बैटरी की कीमत
नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले सालों में बैटरी की कीमतों में गिरावट होगी, जिससे इलेक्ट्रिक गाड़ियां पहली की तुलना में सस्ती हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि समयसीमा के बारे में तो फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन आने वाले सालों में भारत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर शिफ्ट हो जाएगा. बता दें कि गडकरी का बयान ऐसे समय आया है जब भारत सरकार लिथियम-आयन इलेक्ट्रिक बैटरी, हाइड्रोजन, इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल आदि जैसे ग्रीन फ्यूल सोल्यूशन पर तेजी से जोर दे रही है.

इतना फ्यूल करते हैं आयात
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लिथियम-आयन बैटरी पेट्रोल-डीजल चालित कारों की वर्तमान श्रेणी से बदलाव का नेतृत्व करेगी. हम 16 लाख करोड़ रुपए तक का ईंधन हर साल आयात करते हैं, लेकिन बहुत जल्द, हमारे किसान ग्रीन फ्यूल और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोड्यूस करेंगे. गौरतलब है कि अभी बैटरी की लागत काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की कीमतें अधिक हैं. ये भी एक वजह है कि जिस रफ्तार से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के मार्केट को रफ्तार पकड़नी चाहिए थी, उतनी दिखाई नहीं दे रही है.

हाइब्रिड गाड़ियों की समस्या 
इस समय मार्केट में फुल हाइब्रिड और माइल्ड हाइब्रिड गाड़ियां भी मौजूद हैं. फुल हाइब्रिड गाड़ियों को पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इससे फ्यूल की बचत ज्यादा होती है, लेकिन ऐसी गाड़ियों की सबसे बड़ी खामी उनका बूट स्पेस है. बैटरी के चलते बूट स्पेस काफी कम हो जाता है. आने वाले समय में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में बदलाव होगा, इस समस्या के भी दूर होने की संभावना है. वहीं, सरकार वाहनों की सुरक्षा के मुद्दे पर भी गंभीरता से काम कर रही है.    

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago