✕

होम / बिजनेस / Bharat को लेकर Warren Buffett ने कह दी बड़ी बात, इस डर का भी किया जिक्र

Bharat को लेकर Warren Buffett ने कह दी बड़ी बात, इस डर का भी किया जिक्र

वॉरेन बफे की अमेरिका की मल्टीनेशनल कंपनी बर्कशायर हैथवे के को-फाउंडर और CEO हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था दुनिया के विख्यात इन्वेस्टर वॉरेन बफे (Warren Buffett) को भी आकर्षित कर रही है. वह चाहते हैं कि उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) भी भारत में मौजूद अपार संभावनाओं को एक्सप्लोर करे. बफे का कहना है कि भारतीय बाजार में कई ऐसे अवसरों की भरमार है, जिन्हें अब तक एक्सप्लोर नहीं किया गया है. इन अवसरों को भविष्य में हमारे ग्रुप की होल्डिंग कंपनी बर्कशायर हैथवे एक्सप्लोर करना चाहेगी. बफे यूएस की मल्टीनेशनल कंपनी बर्कशायर हैथवे के को-फाउंडर, चेयरमैन और CEO हैं.

पूछा गया थे ये सवाल
दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान, भारतीय इक्विटी में निवेश करने वाले अमेरिका बेस्ड हेज फंड 'दूरदर्शी एडवाइजर्स' के राजीव अग्रवाल ने 93 वर्षीय वॉरेन बफे से सवाल किया कि पिछले 5-10 सालों में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो तेजी से आगे बढ़ रही है तो क्या बर्कशायर भारतीय शेयर बाजार में निवेश करेगी? इस पर बफे ने कहा कि यह बहुत अच्छा सवाल है. मुझे यकीन है कि भारत जैसे देश में कई अनएक्सप्लोर्ड अवसर मौजूद हैं. हमारी कंपनी इनमें निवेश कर सकती है.

चीनी कंपनी भी निवेश
बर्कशायर ऐसी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीद रही है, जो अंडरवैल्यू हैं पर उनके पास कैश सरप्लस है. बर्कशायर ने अमेरिका की कंपनियों में सबसे ज्यादा निवेश किया है. उनकी कंपनी की चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी BYD में भी हिस्सेदारी है. बर्कशायर की आर्थिक सेहत की बात करें, तो 31 मार्च तक कंपनी के पास कैश बढ़कर 189 बिलियन डॉलर हो गया है. जबकि Apple में उसकी हिस्सेदारी में कमी आई है. बफे अपनी इन्वेस्टर स्किल्स के लिए पहचाने जानते हैं. उन्होंने शेयर बाजार में पैसा लगाकर दौलत का पहाड़ बना लिया है.

वीडियो देखकर डर गया
अब जानते हैं कि आखिर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने किस बात से डर लगता है. उनका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) परेशानी खड़ी कर सकती है और ये उसी तरह खतरनाक हो सकती है जैसे परमाणु बम. वॉरेन बफे ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतनी तरक्की कर चुका है कि इसके इस्तेमाल से असली लगने वाले फर्जी वीडियो बनाए जा सकते हैं. दरअसल, वॉरेन बफे ने अपना एक ऐसा वीडियो देखा था, जिसमें उनकी आवाज में कोई ऐसा संदेश दिया जा रहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ कभी कहा ही नहीं था. बफे के अनुसार, ये वीडियो इतना असली लग रहा था कि उनका परिवार भी इसे असली समझ लेता. वॉरेन बफे ने कहा कि इस वीडियो को देखकर वह घबरा गए थे. बफे मानते हैं कि AI समाज को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

13 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

18 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

38 minutes ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

11 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

18 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

38 minutes ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

13 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

18 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

18 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

17 hours ago