✕

होम / ऑटोमोबाइल / नितिन गडकरी बोले डीजल वाहनों पर 10% टैक्‍स लगाने की कोई योजना नहीं, मंत्रालय ने किया साफ

नितिन गडकरी बोले डीजल वाहनों पर 10% टैक्‍स लगाने की कोई योजना नहीं, मंत्रालय ने किया साफ

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मंत्रालय की ओर से ये ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि ऐसा कोई प्‍लान नहीं है. आज सुबह ऐसी खबरें आई जिसके बाद मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में वैकल्पिक ईंधनों के साधनों को बढ़ावा देने के लिए केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा डीजल वाहनों पर 10 प्रतिशत एक्‍सट्रा टैक्‍स लगाने की बात को लेकर मंत्रालय ने स्‍पष्‍टीकरण जारी करते हुए कहा है कि ऐसा कोई प्‍लान विचार में नहीं है.आज सुबह खबर आई थी कि केन्‍द्रीय मंत्री ने दिल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसी बात कही है. लेकिन बाद में मंत्रालय की ओर से ट्वीट करके ये जानकारी दी है. 

सुबह मीडिया में आई थी ये खबर

सुबह आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 63वें सियाम सम्‍मेलन में अपनी बात रखते हुए इस डीजल वाहनों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्‍त टैक्‍स को लेकर अपनी बात कही थी. खबर आई थी कि उनकी ओर इस टैक्‍स को 'पॉल्‍यूशन टैक्‍स' कहा गया था. उन्‍होंने कहा कि देश में डीजल वाहनों का प्रयोग अगर कम करना है तो ऐसा करना बेहद जरूरी है. हालांकि बाद में उनके मंत्रालय की ओर से इसे लेकर स्‍पष्‍टीकरण जारी कर दिया गया कि ऐसा कोई प्‍लान नहीं है.  नितिन गडकरी हमेशा से ही वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देने की बात कहते रहे हैं. अब वो भले ही एथेनॉल के इस्‍तेमाल को बढ़ावा देने की बात हो या हाईड्रोजन से भविष्‍य की कारों और दूसरे वाहनों को चलाने की बात. 

गडकरी की ओर जारी किया गया स्‍पष्‍टीकरण

इस खबर के सामने आने के बाद केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री की ओर से एक स्‍पष्‍टीकरण भी जारी किया जिसमें कहा गया है कि ऐसा कोई प्रपोजल सरकार के मौजूदा विचार में नहीं है. 2070 तक कार्बन नेट ज़ीरो हासिल करने और डीजल जैसे खतरनाक ईंधन के कारण होने वाले वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के साथ-साथ ऑटोमोबाइल बिक्री में तेजी से वृद्धि के लिए हमारी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप, सक्रिय रूप से स्वच्छ और हरित वैकल्पिक ईंधन को अपनाना जरूरी है. ये ईंधन आयात के विकल्प, प्रभावी लागत, स्वदेशी और प्रदूषण मुक्त होने चाहिए.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago