✕

होम / ऑटोमोबाइल / नज़रों में छाई नए रूप में आई मैग्नाइट, देखें रेड एडिशन की कीमत और फीचर्स 

नज़रों में छाई नए रूप में आई मैग्नाइट, देखें रेड एडिशन की कीमत और फीचर्स 

निशान मोटर इंडिया ने हाल ही में मैग्नाइट के नए एडिशन को लॉन्च किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

निशान मोटर इंडिया ने हाल ही में मैग्नाइट के नए एडिशन को लॉन्च किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. कार के XV वैरिएंट में यह मैग्नाइट का रेड एडिशन है. इसकी कीमत और फीचर्स दोनों ही ग्राहकों को लुभा रहे हैं. कंपनी ने पूरे प्रयास किए हैं कि नया एडिशन हर मामले में पुराने से बेहतर साबित हो.

समय से पहले लॉन्चिंग
Nissan Motor ने एसयूवी सेगमेंट में दिसंबर, 2020 मैग्नाइट को बाजार में उतारा था. फीचर्स, दमदार इंजन और शानदार लुक की बदौलत कंपनी को उम्मीद थी कि यह कार लोगों की नज़रों में छा जाएगी और काफी हद तक ऐसा हुआ भी है. यही वजह है कि कंपनी ने मैग्नाइट का रेड एडिशन लॉन्च कर दिया है. दरअसल, यह लॉन्चिंग पहले 18 जुलाई यानी कि आज होनी थी, लेकिन बाजार में कॉम्पिटिशन को देखते हुए कंपनी ने इसे पहले ही लॉन्च कर दिया.

मिलेंगे ये फीचर्स
नई मैग्नाइट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में किए गए बदलावों मे रेड एक्सेंट काफी ज्यादा देखने को मिलता है. कार का केबिन ब्लैक और रेड थीम में है. इसमें आपको वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है, इसके अलावा LED स्कफ प्लेट्स और PM2.5 एयर फिल्टर भी दिए गए हैं. कार में 8 इंट का टचस्क्रीन और WiFi कनेक्टिविटी है.

कितनी है कीमत?
कीमत की बात करें तो मैग्नाइट रेड एडिशन की दिल्ली में शुरूआती (एक्स-शोरूम) कीमत 7,86,500 लाख रुपए है. जबकि टॉप वैरिएंट की एक्स शो रूम कीमत 10 लाख. वहीं, मिडिल वैरिएंट के लिए आपको 9.25 लाख रुपए देने होंगे. 

सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
एसयूवी सेगमेंट में NIssan की मैग्नाइट को काफी पसंद किया जा रहा है. कंपनी ने जून में अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में मैग्नाइट पहले स्थान पर थी. कंपनी के मुताबिक, जून में कुल 3,515 यूनिट बिकीं थीं, जिनमें से 3,331 मैग्नाइट थी. निशान मोटर ने मैग्नाइट रेड एसयूवी की एक लाख बुकिंग का लक्ष्य रखा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago