✕

होम / ऑटोमोबाइल / एक कार में लगी आग से बिगड़ सकता है टाटा का गणित, जानें कैसे 

एक कार में लगी आग से बिगड़ सकता है टाटा का गणित, जानें कैसे 

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक में हाल ही में आग लग गई. किसी इलेक्ट्रिक कार में आग लगने की यह पहली घटना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग की घटनाओं के बाद लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऐसी गाड़ियां सेफ नहीं. ऐसे में नेक्सन EV में आग लगने की घटना से टाटा का आशंकित होना लाजमी है. सबसे सेफ कार मानी जानी वाली टाटा नेक्सन के इलेक्ट्रिक वर्जन में हाल ही में आग लग गई. किसी इलेक्ट्रिक कार में आग लगने की यह पहली घटना है. अब तक स्कूटरों के मामले ऐसी खबरें ही सामने आई हैं.

अब तक इतनी यूनिट्स बिकीं
टाटा Nexon EV की अब तक 30,000 से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं. कंपनी का कहना है कि इन चार सालों में Nexon EV ने 100 मिलियन किमी से अधिक की दूरी तय की है. टाटा अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है. वहीं, सरकार ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं. सेफ्टी के मामले में टाटा की गिनती बेस्ट कार निर्माताओं में होती है. कंपनी को लेकर ग्राहकों का विश्वास एक अलग ही लेवल पर है. ऐसे में Nexon EV में आग की घटना कंपनी का पूरा गणित बिगाड़ सकती है.   

बाज़ार पर है अच्छी पकड़
टाटा नेक्सन ने बाजार में अच्छी पकड़ बनाई है. इसकी वजह है उसकी ज़बरदस्त परफॉरमेंस. अगस्त 2018 में सेफ्टी के मामले में नेक्सन को 4 स्टार रेटिंग मिली थी. ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में कंपनी को 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है. टाटा अपनी इस कार को सबसे सुरक्षित कार के रूप में जनता के बीच पेश करती आई है. नेक्सन के इलेक्ट्रॉनिक रूप को भी लोग इसी भरोसे के चलते खरीद रहे हैं. ऐसे में एक गाड़ी में आग का मतलब है भरोसे में कमी और भरोसे में कमी का सीधा अर्थ है सेल में गिरावट.     

बड़ा प्लेयर बनने की तैयारी
पेट्रोल-डीजल की आसमान पर पहुंच चुकी कीमतों के चलते आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का है. इस बात को ध्यान में रखते ही कई कंपनियों ने तैयारी शुरू कर दी है. टाटा खुद भी इलेक्ट्रिक कार इंडस्ट्री में बड़ा प्लेयर की बनना चाहती है. खबर यह भी है कि कंपनी टाटा नैनो को भी इलेक्ट्रिक सेग्मेंट में लाना चाहती है. ऐसे में Nexon EV में लगी आग उसकी भविष्य की योजनाओं को प्रभावित कर सकती है. इसलिए कंपनी अपने स्तर पर भी जांच में जुट गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago