✕

होम / ऑटोमोबाइल / नए रूप में आएगी मारुति की ये बेस्ट सेलिंग कार, मिलेंगे कई नए फीचर्स    

नए रूप में आएगी मारुति की ये बेस्ट सेलिंग कार, मिलेंगे कई नए फीचर्स    

मारुति 'स्विफ्ट' की फोर्थ जनरेशन पर काम कर रही है और माना जा रहा है कि नई मारुति स्विफ्ट साल के अंत तक बाजार में आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मारुति की सबसे जायदा बिकने वाले कारों में शुमार 'मारुति स्विफ्ट' नए रूप में सामने आ सकती है. कंपनी अपनी इस हैचबैक कार की फोर्थ जनरेशन पर काम कर रही है और माना जा रहा है कि नई मारुति स्विफ्ट साल के अंत तक बाजार में आ सकती है.

पहले से ज्यादा होगी स्पोर्टी
माना जा रहा है कि नई स्विफ्ट इंटीरियर और एक्सटीरियर में बड़े बदलावों के साथ आएगी. इस कार में नए ढंग से डिजाइन ग्रिल सेक्शन, स्लीक हेडलैंप, नए बॉडी पैनल और पहले से ज्यादा आकर्षक Alloy Wheel देखने को मिल सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, New Swift ज्यादा स्पोर्टी नजर आएगी.

इंजन में नहीं होगा ख़ास बदलाव
इस हैचबैक के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको ड्युल-टोन फिनिश, ब्लैक-आउट पीलर्स, फॉक्स एयर वेंट्स और लार्ज रूफ-माउंटेड स्पॉयलर मिल सकते हैं. जहां तक इंजन का सवाल है, तो इसमें कोई बड़ा बदलाव शायद ही देखने को मिले. कहा ये भी जा रहा है कि मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड वर्जन के साथ भी आ सकती है.

इसलिए ज़रूरी है फेसलिफ्ट
Maruti के लिए Swift फेसलिफ्ट लॉन्च करना ज़रूरी हो गया है, क्योंकि नई WagonR और Baleno के बाजार में आने के बाद स्विफ्ट की मांग में थोड़ी कमी आई है. ऐसे में कंपनी स्विफ्ट को नए रूप में पेश करके उसकी डिमांड को फिर से बढ़ाना चाहती है. हालांकि, इसकी कीमत कितनी होगी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

35 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago