✕

होम / ऑटोमोबाइल / बाजार में आई 2023 KTM Duke 390, जानें कितनी है कीमत और क्या मिल रहे फीचर्स 

बाजार में आई 2023 KTM Duke 390, जानें कितनी है कीमत और क्या मिल रहे फीचर्स 

KTM ने अपनी नई बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है. केटीएम की गाड़ियों को लेकर भारतीय यूथ में काफी क्रेज देखने को मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बाइक के कद्रदानों के लिए अच्छी खबर है. प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी KTM ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है. कंपनी ने केटीएम ड्यूक 390 (2023 KTM Duke 390) को मार्केट में पेश कर दिया है और इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. महज 4499 रुपए में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या केटीएम डीलरशिप पर जाकर इस शानदार बाइक को बुक किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि KTM Duke 390 की डिलीवरी कब से शुरू होगी. 

मिलते हैं ये फीचर्स 
नई KTM ड्यूक 390 के इंजन की बात करें, तो कंपनी ने इसमें 399cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है. 6 स्पीड गियर बॉक्स वाला यह जबरदस्त इंजन 44.25 बीएचपी की पावर और 39Nm का टार्क जनरेट करता है. इसके अलावा बाइक में क्विक शिफ्टर और स्लिपर क्लच दिया गया है. कंपनी ने अपनी इस बाइक को कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस किया है. उदाहरण के तौर पर इसमें आपको कॉल एंड म्यूजिक कंट्रोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 5 इंच का TFT, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, C चार्जिंग पोर्ट आदि मिल जाते हैं.

2 कलर में उपलब्ध
केटीएम ड्यूक 390 को कंपनी ने 2 कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा है. आप इस बाइक को अटलांटिक ब्लू या इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज मेटैलिक में खरीद सकते हैं. इस स्टाइलिस्ट Bike के कुछ अन्य फीचर्स की बात करें, तो उसमें आपको एयरबॉक्स, 17 इंच का एलॉय रैप्ड, लॉन्च कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS, बूमरैंग आकर का DrL, चौड़ी LED हेडलाइट, स्प्लिट सीट सेटअप आदि दिया गया है. साथ ही इसे पहले से ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए फ्यूल टैंक की शेप में बदलाव किया गया है. अपडेटेड टैंक पहले के मुकाबले ज्यादा मस्कुलर दिखाई पड़ता है. अब आखिरी में इसकी कीमत भी जान लेते हैं. कंपनी ने New KTM Duke 390 की एक्स-शोरूम कीमत 3.11 लाख रुपए रखी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago