✕

होम / ऑटोमोबाइल / लुक और फीचर में कई गाड़ियों को टक्कर देगी नई बोलेरो

लुक और फीचर में कई गाड़ियों को टक्कर देगी नई बोलेरो

लुक और फीचर के मामले में नई बोलेरो थार सहित कई गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर दे सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महिंद्रा बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए दो गाड़ियों को नए रूप में लेकर आ रही है. पहली, स्कॉर्पियो-N और दूसरी बोलेरो निओ प्लस. हालांकि, दोनों गाड़ियों की लॉन्चिंग डेट अभी फाइनल नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक दोनों बाजार में आ सकती हैं.

इसलिए फेमस है बोलेरो
स्कॉर्पियो-N का किलर लुक तो कुछ हद तक सामने आ चुका है, लेकिन न्यू बोलेरो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. हालांकि, बताया जा रहा है लुक और फीचर के मामले में नई बोलेरो थार सहित कई गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर दे सकती है. बता दें कि महिंद्रा की 3 लाइन सिटिंग वाली बोलेरो ग्रामीण इलाकों में काफी फेमस है. इसकी वजह है ख़राब सड़कों पर भी गाड़ी की परफॉरमेंस.

थार का होगा इंजन!
अब चूंकि, बाजार में कॉम्पीटिशन बढ़ा है, इसलिए महिंद्रा रफ एंड टफ Bolero के लुक और फीचर में कई बदलाव कर रही है. बताया जा रहा है कि नई बोलेरो में दमदार थार का इंजन होगा. यह मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियर बॉक्स के साथ आएगी. इसका 1.5 लीटर इंजन 75 BHP और 210 NM का उच्च टार्क पैदा करता है.

कॉस्मेटिक बदलाव पर जोर
Mahindra Bolero Neo Plus को P4 और P10 ट्रिम्स तथा दो सीटिंग लेआउट- 7 और 9 सीटर में पेश किया जाएगा. यानी कि 9 लोग भी इसमें आराम से सफ़र कर सकते हैं. कंपनी नई Bolero में कॉस्मेटिक बदलाव ज्यादा कर रही है. नई बोलेरो बेसिक साइज़ के मामले में Bolero Neo से बड़ी है. पुरानी बोलेरो की लम्बाई  3,995mm, चौड़ाई 1,795mm और ऊंचाई 1,817mm थी. जबकि एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नई एसयूवी की लंबाई 4,400 मिमी, चौड़ाई 1,795 मिमी और ऊंचाई 1,812 मिमी हो सकती है.

क्या होगी कीमत?
महिंद्रा की नई बोलेरो की कीमत 10 लाख रुपए से शुरू होकर 12 लाख तक जा सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago