✕

होम / ऑटोमोबाइल / कातिल लुक वाली ये इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी इतने किलोमीटर

कातिल लुक वाली ये इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी इतने किलोमीटर

MG Motor ने अपनी इस नई गाड़ी की कुछ तस्वीरें जारी की हैं. साथ ही कार के फीचर्स को लेकर भी जानकारी सामने आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

MG Motor एक नई इलेक्ट्रिक कार बाजार में उतारने वाली है. शानदार स्पोर्टी लुक वाली कार को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि आपको एक ही नज़र में इससे प्यार हो जाएगा. MG Motor ने अपनी इस नई गाड़ी की कुछ तस्वीरें जारी की हैं. साथ ही कार के फीचर्स को लेकर भी जानकारी सामने आई है.

पहले UK में होगी लॉन्च
MG4 EV कंपनी की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी, लेकिन फीचर्स के मामले में इसके Kia Motors की एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देने की संभावना है. कंपनी सबसे पहले इस EV (इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल) को यूरोपीय बाजार में लॉन्च करेगी, उसके बाद इसे भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है.  

इनको देगी टक्कर
यूके में इसे इसी साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है. हैचबैक सेगमेंट में आने वाली ये कार Kia EV6 और Volkswagen ID.3 को कड़ी टक्कर देगी.

सिंगल चार्ज में 432km
MG Motors की इस EV में सुपर रेंज मिलेगी. कहने का मतलब है कि सिंगल चार्ज में ये कार 432km तक चलेगी. कंपनी ने इस कार को अपने नए मॉड्यूलर स्केलेबल प्लेटफॉर्म (MSP) पर डेवलप किया है और आने वाले समय में MG की बाकी गाड़ियों में भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है.

फ्रंट में नहीं कोई ग्रिल
इस कार को स्पोर्टी लुक दिया गया है. इसके फ्रंट में कोई ग्रिल नहीं है. एलॉय व्हील और LED हेडलैंप और DRL इसके लुक में चार-चांद लगा देते हैं. MG की इस EV में आपको ब्लैक ग्लास रूफ, LED टेल लाइट, एलॉय व्हील और रीयर बंपर पर एक स्किड प्लेट मिलेगी.

क्या होगी कीमत?
MG4 EV की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है. इस कार में 443 bhp की डुअल मोटर है. ये 167 bhp और 201bhp आउटपुट के विकल्प में उपलब्ध होगी. स्पीड की बात करें तो यह EV 0-100 किमी की रफ्तार सिर्फ 3.8 सेकेंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप-स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

14 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago