✕

होम / ऑटोमोबाइल / इन बड़े बदलावों के साथ नए रूप में आई MG मोटर्स की Astor SUV 

इन बड़े बदलावों के साथ नए रूप में आई MG मोटर्स की Astor SUV 

MG ने Astor SUV पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च की थी, उसके बाद से अब यानी लगभग 9 महीने बाद कंपनी ने इसके नए वैरिएंट बाजार में उतारे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

MG मोटर्स ने Astor SUV के चार नए वैरिएंट बाजार में उतारे हैं. MG ने SUV सेगमेंट में अपनी ये कार पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च की थी, उसके बाद से अब यानी लगभग 9 महीने बाद कंपनी ने 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन वाले नए वैरिएंट पेश किए हैं. ये नए वैरिएंट मैनुअल पावरट्रेन चार ट्रिम्स में मौजूद हैं.

इतनी है कीमत
MG मोटर्स ने नए वैरिएंट को पेश करते हुए कुछ हद तक लोगों की पॉकेट का भी ख्याल रखा है, यानी कि इनमें से दो की कीमत पिछले वैरिएंट के मुकाबले कम हैं. हालांकि, कीमतों में कटौती की वजह से कुछ फीचर्स भी कम किए गए हैं. नई Astor SUV की कीमत 10.22 लाख रुपए से लेकर 14.46 लाख रुपए (एक्स शोरूम) के बीच है. 

ये वैरिएंट महंगे
कीमत पर विस्तार से बात करें तो नए एस्टर-X वैरिएंट की कीमत पुराने वर्जन से करीब 12,000 रुपए कम है. जबकि एस्टर के स्टाइल वैरिएंट की कीमत अपने पुराने वर्जन से 6000 रुपए ज्यादा रखी गई है. अब इसके लिए आपको 10.28 लाख रुपए (एक्स शोरूम) चुकाने होंगे. वहीं, नए सुपर और स्मार्ट वेरिएंट भी पहले से मौजूदा वैरिएंट से महंगे हो गए हैं. सुपर-Xवेरिएंट 11.90 लाख रुपए और जबकि स्मार्ट X के लिए 13.52 लाख रुपए खर्च करने होंगे. जबकि शार्प X वैरिएंट की नई कीमत 14.46 लाख रुपए है रखी गई, जो पहले के वर्जन से 12,000 कम है.

नहीं मिलेंगे ये फीचर्स
कीमत कम करने की वजह से MG मोटर्स ने Astor SUV के कुछ नए वैरिएंट में AI सेफ्टी फीचर्स नहीं दिए हैं. इनमें ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज असिस्ट और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा, वेरिएंट्स में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, , ESC-इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी नहीं मिलेंगे. कंपनी का मानना है कि कीमतों में कमी के चलते उसके इन वैरिएंट्स की बिक्री बढ़ेगी, फिर भले ही कुछ फीचर्स में कमी क्यों न आई हो. 

दो इंजन विकल्प
Astor SUV में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं. पहला, 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 140 PS की पावर और 220 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा, 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 110PS की पावर और 144 Nm का टार्क जनरेट करता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

22 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago