✕

होम / ऑटोमोबाइल / फिर से होश उड़ाने आ रही है Alto 800, फीचर्स ऐसे जो पहले कभी सुने नहीं होंगे!

फिर से होश उड़ाने आ रही है Alto 800, फीचर्स ऐसे जो पहले कभी सुने नहीं होंगे!

कंपनी इसके प्रोटोटाइप पर काम कर रही है और कमाल कि बात ये है कि इसके लिए कंपनी लगभग 8 हजार करोड़ रुपये खर्च करने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस वक्त दुनिया भर में SUV (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) कारों का चलन बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन अगर बात भारत की करें तो अभी भी कुछ हैचबैक कारें ऐसी हैं जिन्होंने सेल्स के मामले में SUV कारों को बहुत पीछे कर रखा है. ऐसी ही एक कार है मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) की Alto. 

वापस आ रही है Alto?
Maruti Suzuki Alto भारत में बिकने वाली सबसे ज्यादा कारों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. हाल ही में मारुती सुजुकी ने सबसे ज्यादा बिकने वाली इस कार के एक वैरिएंट Alto 800 को बनाना बंद कर दिया था जिसकी वजह से Maruti Suzuki के फैन्स काफी नाराज भी थे. इस समय देश में मारुती सुजुकी की इस कार का सिर्फ Alto K10 वैरिएंट ही उपलब्ध है. लेकिन शायद अब सब कुछ बदलने वाले है क्योंकि ऐसी कई मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि मारुती सुजुकी जल्द ही पुरानी Alto 800 कार को एक नए अवतार में लॉन्च करने वाली है. 

Alto में सब कुछ होगा नया
कंपनी इस बार Alto 800 को बिलकुल नए प्लेटफॉर्म पर बनाने जा रही है. मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया को बताया है कि Alto को पहले से बड़े साइज में लॉन्च किया जा सकता है. फिलहाल कंपनी इसके प्रोटोटाइप पर काम कर रही है और कमाल कि बात ये है कि इसके लिए कंपनी लगभग 8 हजार करोड़ रुपये खर्च करने वाली है. माना जा रहा है कि अगर इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाए तो इस कार का सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा और टाटा पंच की पॉपुलैरिटी और सेल्स को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह मुकाबला बिल्कुल आसान नहीं होगा. 

फीचर्स ऐसे जो आजतक देखे नहीं होंगे
बहुत सी मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा जा रहा है कि इस कार में ऐसे-ऐसे एडवांस फीचर्स दिए जायेंगे जो आजतक किसी भी कार में नहीं दिए गए हैं. माना जा रहा है कि इस बार कंपनी कुछ नया करने की फिराक में है और इसीलिए नई Alto 800 में आपको ऑटोमैटिक दरवाजे, कीलेस एंट्री, सनरूफ, 360 डिग्री व्यू कैमरा, टायर प्रेशर इंडिकेटर, स्मार्टफोन/स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. 

क्या होगी नई Alto 800 की कीमत?
एडवांस फीचर्स सुनकर आपके होश तो उड़ ही गए होंगे लेकिन आपके मन में एक सवाल यह भी घूम रहा होगा कि इस कार की कीमत शायद बहुत ज्यादा ही रखी जायेगी. एडवांस फीचर्स की वजह से कीमत में बदलाव तो होगा ही लेकिन उतना नहीं जितना आप सोच रहे हैं. जहां पहले ये कार आपको 3 से 4 लाख रुपये के बीच मिल जाती थी वहीं अब इस कार के लिए आपको 8 से 9 लाख रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है. अगर बात इसके लॉन्च की करें तो मना जा रहा है कि इस कार को दिसंबर के आस पास भारत में लॉन्च किया जा सकता है. 
 

यह भी पढ़ें: Income Tax Department ने जारी किये ITR Forms, इस तरह भरकर गलती से बचें!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago