✕

होम / ऑटोमोबाइल / मारुति ने Grand Vitara को लेकर बनाया है बड़ा प्लान, Tata और Mahindra की बढ़ेगी टेंशन! 

मारुति ने Grand Vitara को लेकर बनाया है बड़ा प्लान, Tata और Mahindra की बढ़ेगी टेंशन! 

मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. कंपनी की ये 5 सीटर SUV अपने लुक और फीचर्स से लोगों को प्रभावित कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के लिए 2023 शानदार रहा. इस दौरान कंपनी ने अपने सेल्स फिगर से सभी को चौंकाया. वैसे, तो मारुति की सभी गाड़ियों को ग्राहकों का प्यार मिला, लेकिन सबसे ज्यादा ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) के हिस्से में आया. यह 5 सीटर SUV अपने डिजाइन, लुक और फीचर्स के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है. अब कंपनी अपनी प्रीमियम SUV ग्रैंड विटारा को एक नए रूप में पेश करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रैंड विटारा का 7-सीटर वर्जन लॉन्च हो सकता है. इसके जरिए मारुति की योजना TATA Safari सफारी और Mahindra XUV700 को टक्कर देने की है.

ज्यादा बड़ी होगी नई Vitara  
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के 7-सीटर मॉडल को अपने ग्लोबल C प्लेटफॉर्म पर डेवलप कर रही है. टाटा सफारी और महिंद्रा XUV700 को टक्कर देने के लिए कंपनी इसके डायमेंशन में इजाफा कर सकती है. साथ ही ग्रैंड विटारा में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स भी जा सकते हैं. मारुति इसे अपने लाइनअप में शामिल ग्रैंड विटारा और मारुति इनविक्टो के बीच में रखेगी. इसकी शुरुआती कीमत करीब 15 लाख रुपए हो सकती है. बता दें कि इनविक्टो कंपनी की मल्टी यूटिलिटी व्हीकल यानी MUV है, जिसकी कीमत 24.79 से 28.42 लाख के बीच है.  

नॉन-हाइब्रिड इंजन भी मिलेगा
7 सीटर ग्रैंड विटारा का साइज मौजूदा कार से थोड़ा बड़ा बनाया जाएगा. ये नई कार मौजूदा ग्रैंड विटारा से काफी हद तक मिलती-जुलती होगी, लेकिन इसमें नई ग्रिल और नई LED हेडलैंप के साथ एक नया फ्रंट डिजाइन भी देखने को मिल सकता है. साथ ही कंपनी इसमें नए अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेललैंप दे सकती है. अपकमिंग 7-सीटर ग्रैंड विटारा में माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप वाला 1.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिल सकता है, जो ये इंजन 115bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. वहीं, नई विटारा में नॉन-हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिल सकता है. इसमें मैनुअल और CVT गियरबॉक्स की मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें - क्या Bharat को गुडबाय कह गई Ford वापसी करने का बना रही है मन? 

इन फीचर्स से हो सकती है लैस
माना जा रहा है कि मारुति नई ग्रैंड विटारा को ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटिड सीटें, और ज्यादा बड़े सनरूफ, ऑटो-डिमिंग IRVMs, सेकंड रो में कैप्टन सीट्स जैसे फीचर्स के साथ भारत में पेश करेगी. इसके अलावा, 7-सीटर ग्रैंड विटारा में 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, हिल स्टार्ट असिस्ट, Anti-Lock Braking System (ABS) और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC) जैसे फीचर भी देखने को मिलेंगे. मारुति सुजुकी के लिए मौजूदा साल अब तक शानदार रहा है. नवंबर में कंपनी ने 1,64,439 यूनिट्स बेचीं थीं जबकि अक्टूबर में उसने रिकॉर्ड 1.99 लाख गाड़ियों की बिक्री की थी. आपका यह भी जानना जरूरी है कि मारुति सुजुकी इंडिया नए साल से अपनी सभी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago