होम / ऑटोमोबाइल / एस-प्रेसो का नया मॉडल लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिलेगा धमाकेदार माइलेज

एस-प्रेसो का नया मॉडल लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिलेगा धमाकेदार माइलेज

मारुति सुजुकी ने अपनी मिनी SUV एस-प्रेसो का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल को नेक्स जनरेशन K-सीरीज के साथ पेश किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप मारुति सुजुकी एस-प्रेसो खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी ने अपनी इस मिनी SUV का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस मॉडल को नेक्स जनरेशन K-सीरीज के साथ पेश किया गया है. नई एस-प्रेसो में आपको 1.0-लीटर डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मिलेगा.

पहले से ज्यादा माइलेज
कंपनी का कहना है कि नई एस-प्रेसो में आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. 2022 मॉडल में मारुति ने फ्यूल एफिशिएंसी का ज्यादा फोकस किया है. पुरानी कार में 21.7 kmpl का माइलेज मिलता था, जबकि नई एस-प्रेसो 25.30 Km/l का माइलेज देगी.

अलग-अलग वैरिएंट का हाल
कंपनी का दावा है कि एस-प्रेसो के Vxi(O) और Vxi+(O) AGS वैरिएंट 25.30 Km/l, जबकि Vxi/Vxi+ MT 24.76 km/l और Std/Lxi MT 24.12 km/l का माइलेज देगा. नए मॉडल के सभी वैरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ORVMs भी उपलब्ध कराए गए हैं.

पहले से ज्यादा केबिन स्पेस
नई एस-प्रेसो में का इंजन 49kW@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है.  मारुति के इस कार में कमांडिंग ड्राइव व्यू, डायनेमिक सेंटर कंसोल, पहले से ज्यादा केबिन स्पेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस है. यानी उबड़-खाबड़ रास्तों की अब कोई परेशानी नहीं है.

कार में मिलेंगे ये फीचर्स 
सेफ्टी की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS (Anti-lock braking system) के साथ EBD (Electronic brakeforce distribution), फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. यह कार कई मल्टी कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है. नई S-Presso की कीमत 4.25 लाख से शुरू होकर 5.99 लाख तक जाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

5 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

16 minutes ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 hour ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

2 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

2 hours ago