✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki इस SUV से बजाएगी सबकी बैंड, जानिए क्या होगी कीमत

Maruti Suzuki इस SUV से बजाएगी सबकी बैंड, जानिए क्या होगी कीमत

ऐसी संभावना है कि मारुति की नई SUV 2023 तक लॉन्च हो जाएगी. 2020 के ऑटो एक्सपो में इसकी झलक भी दिखाई गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: आज जमाना SUV का है. हर किसी की पहली पसंद SUV ही है. ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां आने वाले दिनों में कई SUV लॉन्च करने वाली हैं. XUV 700 और Scorpio N लॉन्च करने के बाद महिंद्रा इस सेगमेंट में टॉप पर है, लेकिन अब उसे टक्कर देने के लिए Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने कमर कस ली है. जी हां, मारुति सुजुकी Jimny lifestyle SUV लॉन्च करने वाली है.

शुरुआती कीमत
ऐसी संभावना है कि मारुति की नई SUV 2023 तक लॉन्च हो जाएगी. 2020 के ऑटो एक्सपो में इसकी झलक भी दिखाई गई थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि Jimny lifestyle SUV सीधे Mahindra Thar को टक्कर देगी. यह NEXA के शो-रूम में मिलेगी. वैसे तो, इस SUV के बारे में बहुत अधिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा अनुमान है कि Jimny lifestyle SUV की शुरुआती एक्स शो-रूम कीमत 10 लाख रुपये हो सकती है. इस कीमत से ही यह महिंद्रा थार को सबसे पहले चुनौती देगी.

5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक
कंपनी ने अभी SUV के बारे में कुछ भी डिटेल बताने से मना कर दिया है, लेकिन ये इशारा जरूर किया है कि वो बहुत जल्द SUV मार्केट में तहलका मचाने वाली है. खबरों की मानें तो ऐसा अनुमान है कि इस SUV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन होगा. मैक्सिमम पावर 100bhp और मैक्सिमम टॉर्क 130 Nm होगा. यह 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक मॉडल में लॉन्च होगी.

All-Wheel Drive
इसके अलावा कुछ मॉडल्स में All-Wheel Drive भी होगा. इसकी कीमत सबसे अधिक होगी. इसमें महिंद्रा थार की तरह तीन दरवाजे होंगे. फ्रंट में दो दरवाजे और रियर में एक दरवाजा होगा. इसमें 5 लोगों के बैठने की कैपिसिटी होगी और यह किसी भी रास्ते पर आसानी से जा सकेगी.

VIDEO: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने चाहते हैं? आ गया नया नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago