✕

होम / ऑटोमोबाइल / Thar प्रेमियों के लिए Mahindra ने लॉन्च किया Earth Edition, जानें क्या है इसकी खासियत

Thar प्रेमियों के लिए Mahindra ने लॉन्च किया Earth Edition, जानें क्या है इसकी खासियत

Mahindra SUV का नया थार (Thar Earth) एडिशन लॉन्च हो गया है. रेगिस्तान थीम पर तैयार इसका आकर्षक लुक और बेहतरीन फीचर्स लोगों को दीवाना बना देने के लिए तैयार हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago


देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी महिंद्रा थार का नया 'थार अर्थ एडिशन' ( Thar Earth Edition)  लॉन्च किया है. यह थार प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नए थार अर्थ एडिशन में शानदार कलर, बेहतरीन फीचर्स और कंफर्टेबल सीट्स के साथ ही कई खूबियां मिलेंगी. थार का यह एडिशन लोगों को अपना दीवाना बनाने के लिए तैयार है. एडवेंचर और ड्राइव पसंद करने वाले लोगों के लिए इसे खास तरह से डिजाइन किया है. यह देखने में भी आकर्षक है और इसके फीचर भी लाजवाब हैं. तो आईए, आपको महिंद्रा थार अर्थ एडिशन की कीमत और खासियत बताते हैं.

वैरिएंट और कीमतें
थार अर्थ एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध होगा. इसकी शुरुआती कीमत 15.40 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, जोकि इसके पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की कीमत है. पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत 16.99 लाख रुपये, डीजल मैनुअल वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 16.15 लाख रुपये और डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 17.60 लाख रुपये है. इसका 2.0-लीटर पेट्रोल यूनिट 152hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड ऑटोमेटिक या 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. 
वहीं, डीजल वेरिएंट में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 132hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. थार के इस स्पेशल एडिशन में आगे और पीछे के लिए कस्टमाइज़्ड फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, 7D फ्लोर मैट और एक आरामदायक किट सहित कई एक्सेसरीज उपलब्ध हैं.

जानें किन खास खूबियां के साथ आई है THAR Earth 
नई महिंद्रा थार अर्थ एडिशन को कंपनी ने बाकी मॉडल के मुकाबले काफी कुछ खास खूबियों के साथ पेश किया है. इसमें एडवेंजर और कंफर्ट का कॉम्बो शामिल है। इसके इंटियर ती बात करें तो इसमें अंदर की तरफ एक समान पेंट स्कीम दिया गया है, जिसमें बीज़ और ब्लैक के साथ डुअल टोन पेंट देखने को मिलता है. लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ इसके केबिन को थोड़ा प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है. कंपनी का कहना है कि नई 'THAR Earth' रेगिस्तान से प्रेरित थीम पर बेस्ड है, और एसयूवी में लाइन आर्ट है जो हेडरेस्ट पर टीलों के आकार से सजाया गया है.
स्टीयरिंग व्हील, कपहोल्डर्स, गियर नॉब और गियर कंसोल पर महिंद्रा लोगो जैसे कंपोनेंट्स पर डार्क क्रोम फिनिश दिया गया है, जो कि इसे थोड़ा प्रीमियम ट्च देते हैं. इसके अलावा ज्यादातर केबिन फीचर्स रेगुलर LX वेरिएंट जैसे ही हैं

वहीं, एक्सटीरियर की बात करें तो इसको मैट पेंट के एक विशेष शेड में तैयार किया गया है जिसे कंपनी 'डेजर्ट फ्यूरी' कहती है और बी-पिलर्स और रियर फेंडर पर स्पेशल 'अर्थ एडिशन' बैज भी मिलते हैं. इसमें एक्सक्लूसिव अर्थ एडिशन बैज, डिजर्ट थीम वाले डिकैल्स, डिजर्ट फ्यूरी इंसर्ट के साथ आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स, बॉडी कलर की ग्रिल्स, थार ब्रैंडिंग इंसर्ट्स वाले अलॉय व्हील्ज, मैट ब्लैक महिंद्रा वर्डमार्क के साथ थार ब्रैंडिंग, रेड ऐक्सेंट के साथ मैट ब्लैक में 4x4 और ऑटोमैटिक बैजिंग जैसी खूबियां हैं. 

यूनिक आइडेंटिटी नंबर
महिंद्रा ने कहा है कि हर थार अर्थ वैरिएंट में एक वाहन पहचान प्लेट (Vehicle Identification Plate) मिलेगी, जिसे '1' से शुरू करके क्रमांकित किया जाएगा. हालांकि यह कोई नई स्कीम नहीं है, लिमिटेड एडिशन मॉडलों के साथ ऐसा कई बार देखने को मिलता है, कि कंपनियां स्पेशल फील कराने के लिए इस तरह के यूनिक नंबर्स प्रदान करती हैं.


 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago