होम / ऑटोमोबाइल / Scorpio-N: सिर्फ इतनी कीमत में मिल जाएगी नई स्कॉर्पियो, दूसरों की बजा देगी बैंड

Scorpio-N: सिर्फ इतनी कीमत में मिल जाएगी नई स्कॉर्पियो, दूसरों की बजा देगी बैंड

Scorpio-N Price and Booking Date: बाद में कीमतें बढ़ भी सकती हैं. कंपनी ने लॉन्चिंग के दौरान ये इशारा भी किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

Scorpio-N Price and Booking Date: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नेक्स्ट जेनरेशन स्कॉर्पियो (Scorpio-N) सोमवार शाम को लॉन्च कर दी. इसकी शुरुआती एक्स-शो रूम कीमत 11.99 लाख रुपये है जो अधिकतम 19.49 लाख रुपये तक जाएगी. बाद में कीमतें बढ़ भी सकती हैं. कंपनी ने लॉन्चिंग के दौरान ये इशारा भी किया. कंपनी के अनुसार, अभी जो कीमतें बताई गई हैं, वह सिर्फ 25 हजार बुकिंग्स के लिए मान्य है. इसे आप इनॉगरल ऑफर भी मान सकते हैं.

Scorpio-N के 36 वेरिएंट्स
Scorpio-N को 36 वेरिएंट्स में बाजार में पेश किया गया. इस न्यू लुक SUV की कुल लंबाई 4662 mm, चौड़ाई 1917 mm और ऊंचाई 1857 mm है. वहीं इसका वीलबेस 2780mm है. इसका डैशबोर्ड ब्लैक एंड ब्राउन कलर थीम पर तैयार किया गया है. इसके अलावा डबल बैरल हेडलैंप के साथ LED DRL भी दिया गया है. क्रोम स्लैट्स के साथ सिग्नेचर लोगो इसे और भी आकर्षक बना रहा है. सी शेप में फॉग लैंप इस SUV के लुक को एक अलग ही लेवल पर ले जा रहा है.

क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ
Scorpio-N में Sony-sourced 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम दिया गया है. इसमें दिया गया इंफोटेनमेंट सिस्टम Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट फीचर भी दिया गया है. इतना ही नहीं, इसमें Amazon Alexa भी inbuilt है. इसके जरिए आप इस SUV को वॉयस से भी कमांड कर सकते हैं. 

Scorpio-N की बुकिंग 30 जुलाई से शुरू होगी
लॉन्चिंग के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि Scorpio-N की बुकिंग 30 जुलाई, सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी. इसकी डिलीवरी भी पहले आओ-पहले पाओ बेसिस पर ही होगी. यानी जो पहले बुक कराएगा, ये SUV पहले उसे ही दी जाएगी. यदि आप पहले टेस्ट ड्राइव करना चाहते हैं तो 5 जुलाई, 2022 याद कर लीजिए. इस तारीख को 30 शहरों में टेस्ट ड्राइव शुरू हो जाएगी.

किस मॉडल की कितनी कीमत

मॉडल टाइप कीमत (रुपये में) Z2 Petrol MT 11.99 लाख Z2 Diesel MT 12.49 लाख Z4 Petrol MT 13.49 लाख Z4 Diesel MT 13.99 लाख Z6 Diesel MT 14.99 लाख Z8 Petrol MT 16.99 लाख Z8 Diesel MT 17.49 लाख Z8 L Petrol MT 18.99 लाख Z8 L Diesel MT 19.49 लाख

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

13 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

21 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

16 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

18 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

18 hours ago