✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस मोस्ट फेवरेट SUV को खरीदने में अब ज्यादा ढीली होगी जेब, इतने बढ़े दाम 

इस मोस्ट फेवरेट SUV को खरीदने में अब ज्यादा ढीली होगी जेब, इतने बढ़े दाम 

Kia मोटर्स ने अपनी मोस्ट सेलिंग SUV सेल्टॉस के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने सभी वैरिएंट्स महंगे कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप Kia मोटर्स की मोस्ट सेलिंग SUV सेल्टॉस खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब आपको कुछ ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. कंपनी ने सेल्टॉस के दाम बढ़ा दिए हैं. Kia ने Seltos के 6 एयरबैग्स वाले पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट की कीमतें 2.94% तक बढ़ा दी हैं.

30 हजार रुपए तक बढ़े दाम
बढ़ी कीमतों के बाद अब आपको इस कार के लिए 30 हजार रुपए तक ज्यादा चुकाने होंगे. अब सेल्टॉस की नई एक्स-शोरूम कीमतें 10.49 लाख से 18.65 लाख रुपए तक पहुंच गई हैं. बता दें कि Kia Seltos के पेट्रोल में 10 और डीजल में 8 वैरिएंट आते हैं. अब सभी वैरिएंट्स महंगे हो गए हैं.

GIX+1.4 में सबसे कम इजाफा
कंपनी ने पेट्रोल के बेस वैरिएंट HTE 1.5 की कीमत में 30,000 रुपए और टॉप वैरिएंट X Line 1.4 में 14,000 रुपए का इजाफा किया है. वहीं, GIX+1.4 वैरिएंट में सबसे कम 4,000 रुपए की वृद्धि हुई है. इसी तरह, सेल्टॉस के डीजल वैरिएंट की नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत कीमत 11.39 लाख रुपए हो गई है. जबकि, इसके टॉप वैरिएंट की अब 18.65 लाख रुपए चुकाने होंगे.

बाजार पर बनाई पकड़
कंपनी ने डीजल के बेस वैरिएंट HTE 1.5 की कीमत 30,000 और टॉप वैरिएंट X Line 1.5 की कीमत 20,000 रुपए बढ़ा दी है. बता दें कि Kia भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ बना चुकी है. कंपनी की Seltos और Sonet को लोगों ने खूब पसंद किया है. Kia दोनों गाड़ियों का फेसलिफ्ट भी पेश कर चुकी है. एक अनुमान के मुताबिक, कंपनी की कुल बिक्री में Seltos की हिस्सेदारी 59% और सॉनेट 32% रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

33 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago