✕

होम / ऑटोमोबाइल / Kia India ने किया धमाल! अब चुटकी बजाते ही चार्ज हो जाएगी कोई भी इलेक्ट्रिक कार

Kia India ने किया धमाल! अब चुटकी बजाते ही चार्ज हो जाएगी कोई भी इलेक्ट्रिक कार

Kia Cars in India: किआ इंडिया इस साल अपनी सभी ईवी डीलरशिप पर और भी अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: देश में सबसे तेजी से बढ़ती कार निर्माता कंपनियों में से एक किआ इंडिया ने आज गुड़गांव में अपनी डीलरशिप पर यात्री वाहनों के लिए भारत के सबसे तेज चार्जर का उद्घाटन किया. 150 kWh की क्षमता वाला यह DC फास्ट चार्जर गुड़गांव के ढींगरा किआ में लगाया गया है.

विश्व स्तरीय मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप, इस पहल से सभी ईवी मालिकों को चार्जिंग सुविधा प्राप्त होगी. इसके साथ, किआ इंडिया ने देश में ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में अपना पहला कदम उठाया है और इस साल अपनी सभी ईवी डीलरशिप पर और भी अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा.

इस अवसर पर, किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफीसर, मायुंग-सिक सोहन ने कहा, "हमने ईवी खरीदने के अनुभव को और भी बेहतरीन बनाने के लक्ष्य के साथ एक नई शुरुआत की और इसी के साथ हमने इस साल की शुरुआत में विश्व स्तर पर अपनी सर्वश्रेष्ठ ईवी - किआ ईवी 6 को भारत में लॉन्च किया. अपनी कोशिशों को और आगे ले जाने के लिए, अब हम यात्री वाहनों के लिए 150 kWh चार्जिंग क्षमता वाले देश के पहले डीसी फास्ट चार्जर की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं."

उन्होंने कहा, "इसी के साथ ही हम भारत में ईवी के विकास की यात्रा में अपनी भूमिका भी निभा रहे हैं. किआ इंडिया में, हमारी लगातार यही कोशिश है कि हम ग्राहकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें. इसी के साथ ही हमें विश्वास है कि इस तरह के फास्ट-चार्जिंग समाधान ईवी मालिकों की रेंज से जुड़ी चिंताओं और चार्जिंग में लगने वाले समय से जुड़ी समस्याओं को दूर करेंगे. हमने देश में अपने सभी ईवी डीलरशिप में एक बेमिसाल ईवी अनुभव प्रदान करने के प्रयास की शुरूआत की है. यहां, हम अन्य ओईएम की ईवी की चार्जिंग से जुड़ी जरूरतों को भी पूरा करेंगे. हम अगस्त, 2022 तक 12 शहरों में कुल 15 ऐसे चार्जर स्थापित करेंगे, और हमें उम्मीद है कि ऐसे छोटे कदम देश में ईवी की ओर लोगों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे."

42 मिनट में 80% चार्ज
150kWh पावर से लैस, यह फास्ट चार्जर 42 मिनट से भी कम समय में 10-80% चार्ज कर सकता है (यह क्षमता मॉडल के आधार पर भिन्न हो सकती है). ग्राहक गुड़गांव डीलरशिप पर जाकर उपयोग के अनुसार भुगतान कर इस चार्जिंग सुविधा का उपयोग कर सकते हैं.

किआ ईवी 6: 528 किमी की रेंज
किआ इंडिया ने हाल ही में भारत में अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार, किआ ईवी 6 लॉन्च की है. यह कार इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और इसमें किआ की "ऑपोजिट्स यूनाइटेड" फिलॉसफी को शामिल किया गया है.

किआ ईवी6 फुल चार्ज होने पर 528 किमी की रेंज प्रदान करती है. जिससे ग्राहकों को रेंज की कभी चिंता नहीं सताती है. किआ इंडिया सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने ग्राहकों को कार चलाने का झंझट मुक्त अनुभव प्रदान करने के लिए देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की दिशा में काम कर रही है. अपने ईवी रोडमैप के तहत, किआ 2025 तक भारत-केंद्रित ईवी लॉन्च करेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

22 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago