✕

होम / ऑटोमोबाइल / कार कंपनियों के लिए लकी रहा जून, जानें किसे मिला सबसे ज्यादा 'प्यार'

कार कंपनियों के लिए लकी रहा जून, जानें किसे मिला सबसे ज्यादा 'प्यार'

मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स के साथ-साथ Kia इंडिया, स्कोडा और एमजी मोटर इंडिया के सेल्स फिगर भी बेहतर रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

ऑटो कंपनियों के लिए पिछला महीना यानी जून काफी अच्छा गया. इस दौरान, कारों की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखी गई. मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स के साथ-साथ Kia इंडिया, स्कोडा ऑटो इंडिया और एमजी मोटर इंडिया के सेल्स फिगर भी बेहतर रहे. इससे पहले तक, कोरोना महामारी का प्रभाव और सेमीकंडक्टर की कमी के चलते ऑटो कंपनियों की सेल प्रभावित हो रही थी.

छोटी कारों ने किया निराश 
मारुति सुजुकी इंडिया की बात करें तो कुल थोक बिक्री जून, 2022 के दौरान 5.7% बढ़कर 1,55,857 यूनिट पर पहुंच गई. कंपनी ने जून, 2021 में डीलरों को 1,47,368 यूनिट्स भेजी थीं. हालांकि, मारुति की छोटी कारों के लिए जून ज्यादा अच्छा नहीं गया. ऑल्टो और S-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री घटकर 14,442 यूनिट रह गई, जबकि पिछले साल जून में यह आंकड़ा 17,439 था. वहीं, कॉम्पैक्ट सेगमेंट में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री कंपनी के लिए राहत देने वाली है.

सियाज पर भरोसा बढ़ा 
मारुति की मिड साइज सेडान सियाज की बिक्री में भी जून में इजाफा देखा गया. इससे पता चलता है कि मारुति के इस आरामदायक और ज़बरदस्त लैग रूम वाली कार को अब भी पसंद किया जा रहा है. जून-2022 में सियाज का सेल्स फिगर 1,507  रहा, जबकि पिछले साल जून में 602 सियाज बिकी थीं. विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और अर्टिगा जैसी गाड़ियों की सेल में ज़रूर कमी आई है. 

S-Cross का क्रेज हुआ कम 
कंपनी ने विटारा ब्रेजा को नए रूप में उतारा है, इस वजह से आने वाले समय में इस गाड़ी की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. जहां तक बात एस-क्रॉस की है, तो इसमें इसी रेंज वाली दूसरी कंपनियों की गाड़ियों के मुकाबले सीमित फीचर्स हैं. जो इसे मार्केट में अब पीछे धकेल रहे हैं. अर्टिगा को टक्कर देने के लिए Kia ने कैरेंस को मैदान में उतारा है.  

TATA का रिकॉर्ड सबसे अच्छा
कोरियाई ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने भी जून में अच्छा बिज़नेस किया. इस महीने में कंपनी के सेल्स फिगर में 14.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ. पिछले साल जून में हुंडई ने 54,474 यूनिट्स बेचीं थीं, इस साल ये आंकड़ा 62,351 यूनिट है. वहीं, टाटा मोटर्स ने जून में सबसे अच्छा रिकॉर्ड बनाया. कंपनी के घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 87 प्रतिशत बढ़कर 45,197 इकाई पर पहुंच गई. कंपनी ने पिछले साल जून में 24,110 गाड़ियां बेचीं थीं. इस आंकड़े में SUV सेगमेंट का काफी योगदान है, Nexon इलेक्ट्रिक की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिला है.  

Kia के लिए यादगार महीना
उधर, स्कोडा ऑटो इंडिया ने जून की बिक्री में करीब 8% का इजाफा दर्ज किया है. कंपनी ने इस महीने 6,023 यूनिट्स बेचीं, पिछले साल 734 यूनिट ही बिकी थीं. इसी तरह, MG मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री जून में 27 % बढ़कर 4,503 इकाई हो गई. जबकि पिछले साल इसी महीने में 3,558 यूनिट बिकी थीं. Kia India के लिए जून यादगार रहा. इस महीने उसकी करों की बिक्री 60 प्रतिशत बढ़कर 24,024 यूनिट हो गई. जो कंपनी की अब तक की सबसे उच्चतम मासिक थोक बिक्री है. कंपनी ने जून-2021 में डीलरों को 15,015 यूनिट्स भेजी थीं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago