✕

होम / ऑटोमोबाइल / इस दिन लॉन्च हो रही है हुंडई टकसन-2022, जानें क्यों चर्चा में है ये SUV

इस दिन लॉन्च हो रही है हुंडई टकसन-2022, जानें क्यों चर्चा में है ये SUV

हुंडई ने नई टकसन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. इस कार से 10 अगस्त को पर्दा उठेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बाजार में एक और दमदार कार लॉन्च होने जा रही है. हुंडई ने नई टकसन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. इस कार से 10 अगस्त को पर्दा उठेगा. हालांकि, इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. आप 50 हजार रुपए में हुंडई टकसन बुक कर सकते हैं. कंपनी ने इस फोर्थ जनरेशन SUV में कई बदलाव किए हैं. इसे प्रीमियम और सिग्नेचर दो वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा.

15 दिन में 3000 बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 दिनों के अंदर ही 3,000 हुंडई टकसन बुक हो चुकी हैं, जो निश्चित तौर पर कंपनी के लिए अच्छी खबर है. हुंडई की कारों पर लोगों का भरोसा बढ़ा है, इसलिए कंपनी को उम्मीद है कि नई टकसन लोगों के बीच जल्द पहचान बना लेगी. कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत 25 लाख के आसपास हो सकती है. 

मिलेंगे कई नए अपडेट
वहीं, हुंडई की इस फ्लैगशिप SUV की डिलीवरी सितंबर से ही शुरू हो सकती है. बदलाव की बात करें, तो मौजूदा मॉडल के मुकाबले आपको नई टकसन में कई अपडेट देखने को मिलेंगे. उदाहरण के तौर पर इसमें मस्कुलर क्लैडिंग, एंगुलर रूफलाइन, पहले से बेहतर फ्रंट और रियर बंपर मिलेंगे. इसके अलावा इसमें आपको इंटिग्रेटेड LED DRLs, कनेक्टेड LED टेल लैंप, नए डिज़ाइन वाले 18-इंच अलॉय व्हील भी मिलेंगे.

दमदार है इंजन
हुंडई टकसन- 2022 में 1999 cc का दमदार इंजन है. यह कार पेट्रोल इंजन में 6 स्पीड आटोमेटिक ट्रांसमिशन और डीजल में 8-स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स और AWD सिस्टम के साथ आती है. इसमें आपको 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, Ventilated सीट्स मिलती हैं. इसके अलावा, आपको पेनारोमिक सनरूफ, Android Auto और Apple CarPlay,8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, गूगल एंड अलेक्सा वॉयस असिस्टेंट भी मिलते हैं. 

सेफ्टी पर फोकस
सेफ्टी की बात करें तो हुंडई नई टकसन में 6 एयरबैग दे रही है. साथ ही ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग और ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग जैसे फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं. कार में आपको हिल होल्ड, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई दूसरे फीचर भी मिलेंगे, जो आपके सफ़र को ज्यादा सुविधाजनक बना सकते हैं. इसके अलावा, इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 181mm है, जो काफी अच्छा है. नई हुंडई टकसन पेट्रोल का माइलेज 12.50 और डीजल ला 15.00kmpl हो सकता है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

35 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago