✕

होम / ऑटोमोबाइल / मार्केट में आ रही है Hyundai की ये नई एसयूवी, टाटा और महिंद्रा को देगी टक्कर

मार्केट में आ रही है Hyundai की ये नई एसयूवी, टाटा और महिंद्रा को देगी टक्कर

4 अगस्त को मार्केट में Hyundai की एक नई एसयूवी लॉन्च होने जा रही है, जो कि टाटा, एमजी हेक्टर और महिंद्रा की पहले से चल रही एसयूवी को कड़ी टक्कर देंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अगले महीने यानी की 4 अगस्त को मार्केट में Hyundai की एक नई एसयूवी लॉन्च होने जा रही है, जो कि टाटा, एमजी हेक्टर और महिंद्रा की पहले से चल रही एसयूवी को कड़ी टक्कर देंगी. इस एसयूवी की बुकिंग को कंपनी ने शुरू कर दिया है. इसे कंपनी ने 13 जुलाई को पेश किया था. कंपनी की वेबसाइट या फिर शोरूम में जाकर के इस गाड़ी की बुकिंग की जा सकती है. 

इतना है टोकन अमाउंट और सिक्योरिटी फीचर्स

Hyundai ने अपनी प्रीमियम SUV 2022 टक्सन (Tucson) की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये का टोकन अमाउंट रखा है. इस एसयूवी में नेक्सट लेवल के सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसको थर्ड जेनरेशन के कॉम्पैक्ट प्लेटफॉर्म पर इसको बनाया है. इससे इस गाड़ी को बेस्ट चेसिस स्ट्रेंथ के अलावा बढ़िया सेफ्टी मिलती है. इसमें लेवल 2 ADAS वाला ऑटोमेटेड सेंसिंग टेक्नोलॉजी  सिस्टम है, जिससे गाड़ी के पास में चलने वाली कार, साइकिल या पैदल चलने वाले का पता लग जाएगा.  इसका मुकाबला टाटा हैरियर, MG हेक्टर और महिंद्रा XUV700 से होगा.

ड्राइवर की सुविधा के लगे हैं ये वॉर्निंग सिस्टम

इस एसयूवी में ड्राइवर की सुविधा और सेफ्टी के लिए कई सारे वॉर्निंग सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे ड्राइव करते वक्त किसी तरह का कोई खतरा आने पर तुरंत अलर्ट मिल जाएगा. Tucson में फॉरवर्ड कोलाइजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट कोलाइजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ड्राइव अटेंशन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर और सेफ एक्जिट वार्निंग जैसे सिस्टम इंस्टॉल किए गए हैं. 

नया 2.0 पेट्रोल व डीजल इंजन

6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ Nu 2.0 पेट्रोल इंजन और  8 स्पीड AT के साथ R 2.0 डीजल इंजन है। इसके साथ ही इसमें मल्टी टेरेन मोड्स (स्नो, मड, सैंड) के साथ HTRAC ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम है. रिमोट इंजन स्टार्ट, 8 स्पीकर सिस्टम, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, एचडी ऑडियो वीडियो नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. डैशबोर्ड पर जो स्क्रीन लगी है वो एक लैपटॉप की स्क्रीन साइज जैसी बड़ी है. 

VIDEO: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने चाहते हैं? आ गया नया नियम

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago