होम / ऑटोमोबाइल / ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सरकार सभी को दे रही बंपर छूट

ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, सरकार सभी को दे रही बंपर छूट

FAME इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की प्रमुख योजना है. इसके अंतर्गत सरकार ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर भारी छूट दे रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: यदि आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फिर इससे बेहतर समय नहीं हो सकता, क्योंकि अभी इलेक्ट्रिक वाहन पर भारत सरकार की तरफ से बंपर सब्सिडी दी जा रही है. ऐसा इसलिए किया जा रहा, ताकि इलेक्ट्रिक वाहन सभी की पहुंच में आ सके और पेट्रोल-डीजल वाहन से निर्भरता कम हो सके. आइए, अब आपको बताते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन पर क्या है सरकार की सब्सिडी स्कीम...

ई-स्कूटर पर कितनी सब्सिडी मिल रही
Faster Adoption and Manufacturing of Electric vehicles (FAME) इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की प्रमुख योजना है. इसके अंतर्गत सरकार ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर भारी छूट दे रही है. यदि आप दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेंगे तो सरकार की तरफ से आपको 15,000 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी. पहले यह छूट 10,000 रुपये/किलोवाट की थी.

उदाहरण से इस छूट को समझिए
उदाहरण के तौर पर, Kinetic Green Energy & Power Solutions Ltd की ई-स्कूटर Zing HSS की एक्स-शो रूम कीमत 85,000 रुपये है. इसकी बैटरी कैपिसिटी 3.40 kWh है. 15,000 रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से छूट का कैलकुलेशन 51,000 रुपये बैठेगा. तो इस हिसाब से Zing HSS ई-स्कूटर खरीदने वाले ग्राहक को 51,000 रुपये की छूट मिलेगी. 

इसे एक और दूसरे उदाहरण से समझते हैं. Ather Energy Pvt. Ltd. की ई-स्कूटर Ather 450X की कीमत 1,53,237 रुपये (एक्स-शो रूम) रुपये है. इसकी बैटरी कैपिसिटी 3.70 kWh है. 15,000 रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से छूट का कैलकुलेशन 55,500 रुपये बैठेगा. इसलिए जब आप इस ई-स्कूटर को खरीदने जाएंगे तो आपको टोटल प्राइस पर 55,500 रुपये की छूट दी जाएगी.

ई-कार पर कितने की छूट
यदि आप Three wheelers इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 10,000 रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी. वहीं, ई-कार पर पर भी 10,000 रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी. ई-बस और ई-ट्रक लेने पर 20,000 रुपये प्रति किलो वाट के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी.

सरकार की तरफ से और क्या-क्या बेनिफिट दिए जा रहे
इसके अलावा भी ई-वाहन खरीदने वालों को सरकार कई और बेनिफिट्स दे रही है. जैसे- आपको डिस्काउंटेड रेट पर ई-वाहन लोन मिलेगा. जब आप ई-वाहन खरीदेंगे तो आपसे रोड टैक्स नहीं वसूला जाएगा. यह पूरी तरह से माफ रहेगा. इसके अलावा वन टाइम रजिस्ट्रेशन भी पूरी तरह से फ्री रहेगा. यही नहीं, आपको इनकम टैक्स पर भी छूट मिलेगी. यदि आप पुराने पेट्रोल या डीजल वाहन को स्क्रैप कराकर ई-वाहन खरीदते हैं तो आपको उसपर भी अतिरिक्त छूट दी जाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 hour ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

7 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 hour ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

6 hours ago

कूल किंग तेल विवाद में डाबर को राहत, 30 सितंबर तक पुराना स्टॉक बेचने की मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर इंडिया को 9,020 कार्टन मौजूदा स्टॉक बेचने की अनुमति दी है. हालांकि कंपनी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से उत्पाद हटाना होगा और 30 सितंबर के बाद बचा हुआ स्टॉक वापस लेना होगा.

6 hours ago