✕

होम / ऑटोमोबाइल / कैसे जानें आपका चालान कटा है या नहीं? देखें सबसे सिंपल स्टेप्स, चुटकियों में चलेगा पता

कैसे जानें आपका चालान कटा है या नहीं? देखें सबसे सिंपल स्टेप्स, चुटकियों में चलेगा पता

अपने चालान की स्थिति चेक करते रहें. कई लोग इससे अभी अनजान हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे चालान की स्थिति ऑनलाइल चेक कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: सड़क पर चलिए तो जरा ध्यान से. ट्रैफिक के सभी नियमों का जरूर पालन कीजिए, नहीं तो आपका चालान कब कट जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा. वो जमाना अब गया, जब आप ट्रैफिक पुलिस को चकमा देकर चालान से बच जाते थे. अब तो सीसीटीवी कैमरा से लेकर, ट्रैफिक पुलिस का मोबाइल, सब आपको देख रहे हैं.

चालान से अब बचना लगभग नामुमकिन
आप ट्रैफिक नियमों को तोड़कर बेफिक्र होकर जा रहे हैं और ट्रैफिक पुलिस ने मोबाइल के कैमरे से आपकी तस्वीर खींच ली तब भी आपका चालान कट जाएगा. इसके अलावा यदि आप सीसीटीवी कैमरे में भी ट्र्रैफिक नियमों को तोड़ते पाए गए तो आपका चालान कटना तय है. और ये सभी चालान ऑनलाइन आता है. यदि आपका सही-सही मोबाइल नंबर अपडेट है तो चालान की डिटेल आपको मोबाइल पर आ जाएगी, यदि नंबर अपडेट नहीं है तो आपको पता भी नहीं चलेगा और फाइन बढ़ता ही जाएगा. इसलिए एहतियातन अपने चालान की स्थिति चेक करते रहें. कई लोग इससे अभी अनजान हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे चालान की स्थिति ऑनलाइल चेक कर सकते हैं.

स्टेप बाई स्टेप ऐसे चेक करें चालान की ऑनलाइन स्थिति
- सबसे पहले https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan वेबसाइट लॉगइन करें

- इसके बाद चालान डिटेल्स भरें. इसमें आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे - 1. चालान नंबर या 2. वेहिकल नंबर या 3. DL नंबर. आप इन तीनों विकल्प में से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं. यदि आपके पास चालान नंबर है तो आपको इस नंबर के साथ-साथ कैप्चा भी डालना होगा और पूरी डिटेल आपके सामने आ जाएगी.

- यदि आपने वेहिकल नंबर विकल्प चुना तो आपको रजिस्टर्ड वेहिकल नंबर के साथ-साथ चेसिस नंबर या इंजन नंबर भी डालना होगा. इसके बाद कैप्चा डालना होगा. फिर चालान की पूरी डिटेल आपके सामने आ जाएगी.

- यदि आपने तीसरा विकल्प DL नंबर चुना तो आपको DL नंबर और कैप्चा डालना होगा. ध्यान रखिए यदि आपकी गाड़ी नंबर के साथ DL नंबर अटैच नहीं है तो ये तीसरा विकल्प आपके काम का नहीं है. फिर आपको पहले और दूसरे विकल्प में से ही किसी एक को सलेक्ट करना होगा.

कैसे बचें चालान से
इसका कोई आसान तरीका नहीं है. बस आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते रहिए, फिर कभी भी आपका चालान नहीं कटेगा, ना ही ऑनलाइल और ना ही ऑफलाइन. इसलिए दुर्घटना से देर भली. सावधान रहें और सुरक्षित रहें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago