✕

होम / ऑटोमोबाइल / खूबियों से भरपूर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाली ये शानदार बाइक लॉन्च  

खूबियों से भरपूर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाली ये शानदार बाइक लॉन्च  

होंडा CB300F का इंजन 293cc का है. इसमें 14.1 लीटर का फ्यूल टैंक है, लेकीन बाइक का माइलेज कुछ खास नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

बाइक के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है. होंडा ने अपनी CB300F बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक में इतनी खूबियां हैं कि आप खरीदारी का अंतिम फैसला लेने से पहले इस पर विचार ज़रूर करेंगे. उदाहरण के तौर पर इसमें आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी दी गई है और इसमें ड्यूल चैनल ABS भी है. 

इतनी है बाइक की कीमत 
Honda CB300F को दो वेरिएंट्स - डिलक्स और डिलक्स- प्रो में पेश किया गया है. सबसे पहले बात कर लेते हैं कीमत की. इसके लिए आपको वैरिएंट के हिसाब से 2.26 लाख रुपए से लेकर 2.29 लाख रुपए चुकाने होंगे. इस बाइक को होंडा के बिग विंग चेन ऑफ डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा. 

चार्ज कर सकेंगे फोन
Honda CB300F में USB-C टाइप फोन चार्जर भी दिया गया है. यानी आप चलते-फिरते भी अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा, इस बाइक में LED हेडलैंप्स, फुल डिजिटल इंस्ट्रुरुमेंट क्लस्टर, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. CB300F में आपको 5 लेवल ब्राइटनेस अडस्टमेंट से लैस एडवांस डिजिटल मीटर मिलता है, ताकि आप राइड से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से हासिल करते रहें.

मिलेगी बेहतर कुशनिंग
होंडा की इस बाइक की खूबियां यहीं खत्म नहीं होतीं. इसके टायर अपेक्षाकृत थोड़े चौड़े हैं, खासकर पिछला टायर 150mm का हैस जिससे शानदार ग्रिप मिलती है. जो कि बारिश के मौसम और हमारे देश की खस्ताहाल सड़कों के लिहाज से बेहद ज़रूरी है. बाइक का वजन 153 किलो है. इसके डायमेंशन की बात करें, तो हौंडा CB300F 2084 मिलीमीटर लंबी, 765 मिलीमीटर चौड़ी और 1075 मिलीमीटर ऊंची है. इसका व्हील बेस साइज 1390 मिलीमीटर है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 177 मिलीमीटर है. बाइक को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि चलाने वाले को ज्यादा झटके न लगें. इसमें लगे गोल्डन अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट सस्पेंशन बेहतर कुशनिंग के साथ-साथ बढ़िया हैंडलिंग का अनुभव देते हैं.

ज्यादा नहीं है माइलेज
इस बाइक का इंजन 293cc का है, जो 24.1BHP की पावर और 25.6Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है. इसमें 14.1 लीटर का फ्यूल टैंक है. होंडा की यह बाइक तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. मैट एक्सिस ग्रे मैटेलिक, मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक और स्पोर्ट्स रेड. बाइक में स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स मौजूद है. CB300F का असल मुकाबला 2.70 लाख रुपए कीमत वाली BMW G 310 R और 2.96 लाख रुपए मूल्य वाली KTM 390 ड्यूक से होगा. CB300F का माइलेज खास नहीं है, कंपनी प्रति लीटर 30किमी क्लेम कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

11 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago