✕

होम / ऑटोमोबाइल / झटका! Honda भारत में बंद करने जा रही तीन सुपरहिट कार? जानिए इसके पीछे का कारण

झटका! Honda भारत में बंद करने जा रही तीन सुपरहिट कार? जानिए इसके पीछे का कारण

Honda: आपको बता दें कि दिसंबर, 2020 में ही Honda अपने दो मॉडल्स Honda Civic और Honda CR-V को भारत में बंद कर चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: जापानी कार कंपनी Honda भारतीय फैन्स का दिल तोड़ने वाली है. वे अपने तीन सुपरहिट मॉडल भारत में बंद करने वाली है. यदि आप इन तीन मॉडल्स को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो रुक जाइए. रिपोर्ट के अनुसार, कार बनाने वाली कंपनी Honda भारत में Honda Jazz, Honda WR-V और Honda City Fourth Generation को बंद करने का मन बना चुकी है.

दो मॉडल पहले ही हुए बंद
आपको बता दें कि दिसंबर, 2020 में ही Honda अपने दो मॉडल्स Honda Civic और Honda CR-V को भारत में बंद कर चुकी है. रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि Honda Jazz, Honda WR-V और Honda City Fourth Generation को कंपनी मार्च तक भारत से बाहर कर लेगी. इसके बाद भारत में Honda के सिर्फ तीन मॉडल्स बचेंगे - Honda City Hybrid, Honda City Fifth Generation और Honda Amaze.

क्या है कारण
कंपनी ने तीन कारों को भारत में बंद करने का फैसला क्यों किया, इसके पीछे का कारण भारतीय कार बाजार में हो रहे बदलावों को बताया जा रहा है. भारत में लोगों की बदलती पसंद के कारण कंपनी को काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Honda SUV लॉन्च करने का प्लान कर रही है. हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है.

नोएडा का प्रोडक्शन प्लांट भी बंद
आपको बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2020 में ही नोएडा के प्रोडक्शन प्लांट को बंद करने का ऐलान किया था. कंपनी ने कहा था कि भारत में अब हैचबैक और सेडान कारों की डिमांड कम होने लगी है और SUV की डिमांड बढ़ रही है. इसे देखते हुए Honda भी एक SUV का प्लान कर रही है.

बाजार में SUV की डिमांड
गौरतलब है कि भारतीय बाजार में Kia, MG Motors, Tata Motors और Mahindra&Mahindra जैसी कार कंपनियों ने SUV सेगमेंट में धमाल मचाया हुआ है. इसे देखते हुए ही अन्य कंपनियां भी अब SUV बाजार में उतरने का प्लान बना रही है. बहुत जल्द भारतीय बाजार में कई SUV मॉडल्स देखने को मिलेंगे.

VIDEO: भारत के टॉप 10 कारों की लिस्ट जारी, जानिए सबसे अधिक कौन सी कार बिकी?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago