✕

होम / ऑटोमोबाइल / लग्जरी कार मार्केट में विकास की संभावनाएं, ऊंचे टैक्स ने किया है मार्केट को बेदमः ऑडी

लग्जरी कार मार्केट में विकास की संभावनाएं, ऊंचे टैक्स ने किया है मार्केट को बेदमः ऑडी

अगर सरकार लग्जरी कार मार्केट से टैक्स के बोझ को थोड़ा कम करे तो फिर यह बहुत अच्छे से ग्रो कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः भारत में लग्जरी कार मार्केट में ग्रोथ करने की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन टैक्स के बोझ तले ये फिलहाल दबा हुआ है. कुल यात्री वाहनों की बिक्री में इसका शेयर मात्र 2 फीसदी है और यह कई सालों से ऐसा ही बना हुआ है. अगर सरकार लग्जरी कार मार्केट से टैक्स के बोझ को थोड़ा कम करे तो फिर यह बहुत अच्छे से ग्रो कर सकता है. 

देश में करोड़पतियों के मुकाबले कम बिक्री

जर्मनी की कंपनी ऑडी के डायरेक्टर ओवरसीज रीजन एलेक्जेंडर वॉन वाल्डनबर्ग-ड्रेसेल ने कहा कि देश में करोड़पति लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद लग्जरी कारों के सेगमेंट में उतनी ग्रोथ देखने को नहीं मिली है. भारत में बिक्री अन्य एशियाई देशों के मुकाबले भी काफी कम है. 

इतना लगता है लग्जरी गाड़ियों पर भारत में टैक्स

अगर कोई व्यक्ति लग्जरी सेडान कार खरीदने जाए तो उसको 20 फीसदी व एसयूवी पर 22 फीसदी अतिरिक्त टैक्स देना होता है. इस पर फिर 28 फीसदी जीएसटी लगता है, जिससे टैक्स की वैल्यू 50 फीसदी हो जाती है. इसके अलावा इन पर रोड टैक्स भी ज्यादा लगता है. ऐसे में कस्टमर्स लग्जरी सेगमेंट में चाहते हुए भी अपने को अपग्रेड नहीं करते हैं. 

हर साल बिकती है 40 हजार गाड़ियां

लग्जरी सेगमेंट में हर साल 40 हजार गाड़ियां बिकती हैं और यह पिछले कुछ सालों से इसी स्तर पर बना हुआ है. ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बावजूद आने वाले दिनों में इस सेक्टर में ग्रो करने की काफी संभावनाएं हैं.

सड़क, एक्सप्रेसवे से बढ़ रही है गाड़ियों की डिमांड

सरकार द्वारा नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, जिससे गाड़ियों की डिमांड बढ़ गई है. युवा पीढ़ी खर्च करने से नहीं डरती है, जिससे लग्जरी सेगमेंट को बढ़ावा मिल रहा है. अगर विभिन्न राज्य टैक्स को कम करें तो फिर इस सेगमेंट में बिकने वाली कारों का एक नया रिकॉर्ड भारत में बन सकता है. 

VIDEO: खाने के तेल को लेकर आई एक और अच्छी खबर, सुनते ही झूम उठेंगे आप

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

1 hour ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

1 hour ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

4 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

4 hours ago