✕

होम / ऑटोमोबाइल / आने वाला है Kia Seltos का Facelift, जानें खूबियां और लॉन्च डेट

आने वाला है Kia Seltos का Facelift, जानें खूबियां और लॉन्च डेट

Seltos और Sonet ज़बरदस्त डिमांड में हैं. Kia की गाड़ियों की खासियत उसके फीचर्स हैं. अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स के चलते Seltos और Sonet दोनों को ही बायर्स का काफी प्यार मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

साउथ कोरियाई कंपनी Kia ने भारतीय बाजार में अच्छी-खासी पकड़ बना ली है. कंपनी की Seltos और Sonet ज़बरदस्त डिमांड में हैं. Kia की गाड़ियों की खासियत उसके फीचर्स हैं. अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स के चलते Seltos और Sonet दोनों को ही बायर्स का काफी प्यार मिला है. अब कंपनी Seltos का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी में है. Kia मोटर्स की इस मिडसाइज़ SUV के नए अवतार की जानकारी साउथ कोरियन मार्केट में आम हो गई है.      

ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम
Seltos Facelift, एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम और 4 एयरबैग सहित तमाम खूबियों से लैस होगी. कंपनी ने नई सेल्टोस के इंटीरियर और एक्सटीरियर स्टाइल पर काफी काम किया है. माना जा रहा है कि Kia Seltos का नया वर्जन भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है. Kia Seltos 2019 में भारत में लांच हुई थी. तब से यह लगातार डिमांड में है. इस साल जून में 8388 सेल्टोस बिकीं. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा 161 कम है. लेकिन कमी का ये आंकड़ा इतना बड़ा भी नहीं है कि कंपनी इससे बाहर न निकल पाए.  

इनसे होगा मुकाबला
मिडसाइज SUV सेगमेंट में Kia Seltos facelift का सीधा मुकाबला Hyundai Creta facelift और Toyota की Urban Cruiser Hyryder से होगा. साथ ही Maruti Suzuki YFG SUV से भी उसे कड़ी टक्कर मिल सकती है. अब बात करते हैं नई Seltos की खूबियों की, इस गाड़ी में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम फीचर सबसे यूनिक बताया जा रहा है. इसके अलावा, कार में रडार गाइडेड कंट्रोल, बाहर का पैनारोमा लुक देने वाला सनरूफ भी होगा. Seltos Facelift में फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें नए और बड़े ग्रिल्स के साथ नए तरीके से डिजाइन की गई हेडलाइट्स होंगी.

बड़ा Infotainment सिस्टम
नए वर्जन में ज्यादा बेहतर बंपर और टेललाइट होंगी. कंपनी ने इंटीरियर फीचर्स में सेंटर कंसोल में थोड़ा बदलाव किया है. साथ ही क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी अपडेट किया गया है. इसके अलावा, Touchscreen Infotainment System पहले से बड़ा किया गया है. 

कैसा होगा इंजन? 
Kia ने नई Seltos के इंजन सेक्शन में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, अगर कीमत की बात करें तो नई सेल्टोस पुराने वर्जन से कुछ महंगी हो सकती है. अभी Seltos की एक्स-शोरूम कीमत 10.19 से 18.45 लाख रुपए है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

2 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

2 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

2 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

5 hours ago